फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Are going to meet the chief of BJP workers clash

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से मारपीट

Sat, 03 Dec 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Sat, 03 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Are going to meet the chief of BJP workers clash
मुनस्यारी में भाजपा नेता जगत मर्तोलिया को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शनिवार सुबह आईटीबीपी के गेस्टहाउस में रुके हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने जा रहे भाजपा नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस ने भाजपा नेता जगत मर्तोलिया समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में उप जिला मजिस्ट्रेट ने जमानत दे दी। वहीं, मारपीट में भाजपा नेता जगत मर्तोलिया घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

विज्ञापन


भाजपा नेता मर्तोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार सुबह 8.30 बजे मुख्यमंत्री से विधानसभा क्षेत्र में हुए कथित घोटालों, बीएडीपी मद की गड़बड़ी, विवेकाधीन कोष की बंदरबांट, विकास कार्यों में हो रही धांधली का जवाब मांगने के लिए जुलूस की शक्ल में गेस्टहाउस की तरफ बढ़े। इन कार्यकर्ताओं के हाथ में भाजपा के झंडे भी थे। ठीक जीआईसी बैंड के पास ड्यूटी दे रहे सीओ हिमांशु साह ने इन लोगों को आगे बढ़ने से रोक दिया। वहां से गेस्टहाउस कुछ दूरी पर था। सीओ ने इसे सुरक्षा संबंधी कारण बताते हुए कहा कि आगे नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जैसे ही पुलिस ने उनको रोका इतने में कुछ कांग्रेसी वहां पहुंच गए और सीधे मारपीट को उतारू हो गए। जगत मर्तोलिया की लात-घूंसों से पिटाई कर दी। भाजपा नेताओं का आरोप है कि यह हमला वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया के इशारे पर किया गया। मामला बढ़ते देख पुलिस ने भाजपा नेता मर्तोलिया, हिमांशु सिंह, गणेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह और किशन सिंह मर्तोलिया को हिरासत में ले लिया और मुनस्यारी से एक प्राइवेट वाहन में बैठाकर सीधे जिला मुख्यालय ले गए। जगत मर्तोलिया को मारपीट में ज्यादा चोट आने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम को उपजिला मजिस्ट्रेट/एसडीएम एसके पांडे ने हिरासत में लिए गए पांचों कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि कांग्रेस का असली चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मारपीट के लिए दोषी लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने कहा कि भाजपा के पांच कार्यकर्ताओं को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लिया गया था। 

मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की घटना को मुख्यमंत्री हरीश रावत और वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी के इशारे पर किए जाने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि मुख्यमंत्री को उनकी बात सुन लेनी चाहिए थी। पुतला दहन के समय उमेश महर, गिरीश जोशी, राजेंद्र जोशी, रघुवीर सिंह, कवींद्र देवली, कैलाश खड़ायत आदि थे। भाजपाइयों ने घटना के तुरंत बाद शास्त्री चौक से लेकर एसडीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला और मारपीट में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो चक्काजाम किया जाएगा। प्रदर्शन में बसंती जोशी, तारा आर्या, मान सिंह, नथी राम, बबलू लोहनी, नारायणी देवी आदि शामिल थे। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता रुद्र सिंह पंडा, मनोहर दरियाल ने थाने पहुंचकर मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उधर, धारचूला में भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला फूंका। बेड़ीनाग में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 


कांग्रेस ने कहा भाजपा अशांति फैला रही
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। कांग्रेस ने मुनस्यारी की घटना पर कहा है कि भाजपा सीमांत क्षेत्र में अशांति का माहौल पैदा कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि भाजपा को क्षेत्र का विकास रास नहीं आ रहा है और वह जानबूझकर हर मामले में अड़ंगा डाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री से मिलते जाते समय वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। मुनस्यारी में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर टोलिया ने कहा कि भाजपा जानबूझकर इस मामले को राजनैतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। अपनी किसी बात या समस्या को सामने रखने का यह तरीका नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed