{"_id":"5acf908d4f1c1b863d8b4ceb","slug":"arden-will-be-known-as-waldia-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन अवार्डी वल्दिया के नाम से जाना जाएगा स्टेडियम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन अवार्डी वल्दिया के नाम से जाना जाएगा स्टेडियम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम का नामकरण करते वित्त मंत्री प्रकाश पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ का स्पोर्टस स्टेडियम अब नौकायन खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह वल्दिया से जाना जाएगा। बृहस्पतिवार को इस स्टेडियम का नामकरण सुरेंद्र सिंह वल्दिया के नाम से कर दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम आयोजित समारोह में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने स्टेडियम के नामकरण के शिलापट का लोकार्पण किया। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ ने राज्य और देश को कई प्रतिभावान खिलाड़ी दिए हैं। इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। नौकायन खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह वल्दिया इन खिलाड़ियों में एक ख्यातिप्राप्त नाम है। उनकी उपलब्धि से खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
डीएम सी रविशंकर ने कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर वित्त मंत्री ने अर्जुन अवार्डी वल्दिया को सम्मानित भी किया। इस मौके पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को ट्रैक सूट बांटे गए। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धर्म चंद, देवी चंद, जनार्दन वल्दिया, स्पोर्ट्स कालेज प्रधानाचार्य मनोज शर्मा, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, राजेंद्र रावत, गोविंद महर, ललित पंत, इंदर लुंठी, राकेश देवलाल, गिरीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन