{"_id":"6a3eb5391f2f78ce6c098e01","slug":"approval-received-for-the-transfer-of-0355-hectares-of-land-for-the-goljyu-corridor-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-140902-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गोल्ज्यू कॉरिडोर के लिए 0.355 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित करने की स्वीकृति मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गोल्ज्यू कॉरिडोर के लिए 0.355 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित करने की स्वीकृति मिली
Fri, 26 Jun 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना के तहत जनसुविधाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। चंपावत में लोक निर्माण विभाग की 0.355 हेक्टेयर भूमि पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने की स्वीकृति मिली है।
डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इस भूमि पर पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित होंगी। इससे चंपावत के धार्मिक और पर्यटन महत्व को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को भी नई दिशा मिलेगी। भूमि हस्तांतरण से संबंधित सभी कार्रवाई शासन के नियमों के अनुरूप होगी। भूमि का उपयोग केवल गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना के तहत जनसुविधाओं के लिए होगा। इसके प्रबंधन और विकास की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग की होगी। चंपावत को आदर्श पर्यटन जनपद बनाने का प्रयास जारी है।
गोल्ज्यू कॉरिडोर परियोजना क्षेत्र की सांस्कृतिक व धार्मिक पहचान को सशक्त करने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। कॉरिडोर के तहत 400 मीटर रनिंग ट्रैक, बहुउद्देशीय सभागार, पार्किंग सुविधा, हॉकी फील्ड, बैडमिंटन हॉल, कैफेटेरिया का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
............
अनुमानित 570 करोड़ से परियोजना का निर्माण अलग-अलग चरण में होना है।-मोहन चंद्र पलड़िया, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग