फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Approval of new roads

धारचूला क्षेत्र में 63 किमी लंबी नई सड़कों की मंजूरी

Tue, 27 Sep 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)। Updated Tue, 27 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

धारचूला (पिथौरागढ़)। शासन ने धारचूला विधानसभा क्षेत्र में 63 किमी लंबी नई सड़कों को मंजूरी दे दी है। इन सड़कों के साथ पांच नए पुलों का भी निर्माण होगा। वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने बताया कि सड़कों का निर्माण हो जाने पर यातायात सुविधा से वंचित लोगों को लाभ मिलने लगेगा। निर्माण का कार्य तत्काल शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


चौना से मटेना होते हुए हरकोट तक 4 किमी, चौना से तल्ला भदेली तक 8 किमी, डुंगरी से समकोट तक 8 किमी, जोशा से गांधीनगर तक 8 किमी, तोमिक से गनघरिया तक 5 किमी, टांगा से मुल्यानपानी तक 5 किलोमीटर, विकासखंड धारचूला में गिनी तक 5 किमी, मुनस्यारी ब्लॉक में भंडारीगांव में 10 मीटर लंबे पुल का निर्माण, बलुवाकोट में कांडा से घट्टाबगड़ बरम तक 20 किमी सड़क का निर्माण करने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


इन इलाकों के लोग लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे थे। अब उनकी समस्या का समाधान हो  गया है। सभी सड़कों के लिए प्रथम किश्त के रूप में धनराशि भी मंजूर हो गई है। इन पर जल्दी काम शुरू हो जाएगा। सड़कों के निर्माण में वन भूमि की कोई समस्या नहीं है। सड़कों की मंजूरी मिल जाने पर क्षेत्र की जनता ने खुशी जताई है और क्षेत्र में आने पर धामी का अभिनंदन करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed