{"_id":"67dafde4e74cded51a09b3b0","slug":"approval-of-39-39-roads-in-gangolihat-block-and-champawat-district-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-125341-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट ब्लॉक और चंपावत जिले में 39-39 सड़कों की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट ब्लॉक और चंपावत जिले में 39-39 सड़कों की स्वीकृति
Wed, 19 Mar 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 19 Mar 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)/चंपावत। शासन से गंगोलीहाट ब्लॉक और चंपावत जिले की 39-39 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। अब इन सड़कों को भारत सरकार की ओर से स्वीकृत मिलनी शेष है। स्वीकृति मिलने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी आबादी को इससे लाभ मिलेगा। इन सड़कों का निर्माण पीएमजीएसवाई की ओर से किया जाएगा।
गंगोलीहाट में पीएमजीएसवाई के जेई मनोज नेगी ने बताया कि विभाग ने बलीगांव, बनकोट, बड्यूड़ा, बासीखेत, बटकातोली, चाहली, चमलेख, चोड़ाधुरौली, डोभालखेत, फुटसिल, गंतोला, गोबरगड़ा, गुनाकिटान, इटाना, जोजोली, जमनकोट, जरमालगांव, झलतोला, जीबल, खड़कोली, खेतीगांव, लाली, मनकोट, नाली, नायलगूंथ, औलियागांव, पैभ्या, पोखरी, रैतोला, सकार, सेरागड़ा, पुनौली, सीमाचकलेटी, सिमाली, सुगड़ी, सुकना, सुन्यूड़ा, थथोली और टुंडाचोड़ा सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। इन सभी प्रस्तावों को स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के बनने के बादा विकासखंड के 95 फीसदी गांव सड़कों से जुड़ जाएंगे।
इधर चंपावत में पीएमजीएसवाई के ईई वैभव गुप्ता ने बताया कि चंपावत ब्लाॅक में 17 ग्रामीण सड़कें बकोरा, भंडार बोरा, बुडम, गंगशीर, गोर कोहली, क्वारसिंग, कोट अमोड़ी से जौरका, मरोली, मल्ला कफल्टा, मौराड़ी, पाडुगा, पीनाना, पोथ से फुरकियाजाला, रायल, रूईया, सल्ली से आमखेत, सोराई को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
पाटी ब्लाॅक की 11 सड़कें बरमतोरा, बीगराकोट, चौड़ा सौन, गहतोड़ा, गोलडांडा, गूम, जनकांडे, मंगलेख, रमक, रोलमैल, त्यारसौन और बाराकोट की सात सड़कें अधखांडी, बांस, बरूयूरी, फरतोला, गल्ला गांव, गवीनारा व नोमाना को स्वीकृति मिली है। लोहाघाट ब्लाॅक की छाम, डुंगरी, लोजीनी और मडुआ सड़कों को स्वीकृति मिल गई है। इससे जिले के एक लाख से अधिक लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।