फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Applications going missing; people distressed over not receiving birth certificates

Pithoragarh News: आवेदन हो रहे गुम, जन्म प्रमाण पत्र न मिलने से लोग परेशान

Thu, 10 Sep 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 10 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Applications going missing; people distressed over not receiving birth certificates
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से जन्म सहित अन्य प्रमाण पत्र आसानी हासिल करने की योजना लोगों के लिए मुसीबत पैदा कर रही है। पोर्टल के माध्यम से किए गए आवेदन कार्यालय में गुम हो रहे हैं और लोग प्रमाण पत्र न मिलने से परेशान हैं।
विज्ञापन

आधार कार्ड बनाने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी है। पूर्व में नवजात बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र आसानी से ग्राम स्तर पर बनते थे। अब इसे आसानी से हासिल करना लोगों के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

अब नवजातों के जन्म प्रमाण बनाने के लिए अपणि सरकार पोर्टल में आवेदन करना जरूरी है। वहीं जिनका पहले से ही जन्म प्रमाण पत्र बना है उसे ऑनलाइन करने के लिए सीआरएस पोर्टल पर आवेदन करना है। विकासखंड में बीते एक माह में 80 से अधिक लोगों ने आवदेन किया लेकिन सिर्फ 20 से 25 लोगों को ही जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोलीहाट के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह ने बताया कि उनके गांव के कई लोगों का जन्म प्रमाण बनाने के लिए आवेदनों को ग्राम पंचायत अधिकारी ने करीब एक महीने पहले आगे बढ़ा दिया था।
अब तक जिला स्तर से अनुमोदन नहीं होने से प्रमाण पत्र नहीं मिल सके हैं। जानकारी ली गई तो कई आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं लेकिन इसका स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। इन हालात में संबंधित लोग प्रमाण पत्र के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। इसमें उनका समय और धन दोनों बर्बाद हो रहा है।
-----------

बोले लोग
जन्म प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए जिस आसान प्रक्रिया के दावे किए गए थे वह मुसीबत पैदा कर रही है। मेरे गांव के कई लोगों को लंबे समय बाद भी जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें सरकारी सेवाओं के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। इस खामी को तुरंत ठीक किया जाना चाहिए। -हरीश दुर्गापाल, महामंत्री, ग्राम प्रधान संगठन, गंगोलीहाट
------------
जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किए लंबा समय हो गया है। अब तक प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका। यह प्रक्रिया हमारे लिए मुसीबत बन रही है। इसे आसान करना चाहिए ताकि लोगों को जन्म प्रमाण पत्र के लिए इंतजार के साथ ही सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। -महेश सिंह, गंगोलीहाट

---------

विकासखंड स्तर पर प्रमाण पत्र के लिए मिले आवेदनों की जांच कर संस्तुति के लिए जिले को भेजे जा रहे हैं। जिन्हें संस्तुति मिल रही है उन्हें आवेदक को दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय में आवेदन क्यों अटक रहे हैं इसकी जानकारी ली जाएगी। -हेम पाठक, एडीओ पंचायत, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article