फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Appeal to follow the ideals of Pandit Pant

पंडित पंत के आदर्शों पर चलने की अपील

Sat, 10 Sep 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट Updated Sat, 10 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Appeal to follow the ideals of Pandit Pant
पंत जयंती पर पिथौरागढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 129वीं जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रामलीला मैदान से विभिन्न स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रभात फेरी निकाली। रैली घंटाकरण में स्थित पंडित गोविंद बल्लभ जी की प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुई। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, पुलिस अधीक्षक आरएल शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने अपने कार्यालयों में पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने पंडित पंत के आदर्शों पर चलने की अपील की।

विज्ञापन


घंटाकरण में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरांगनाओं, उनके परिवारों के सदस्यों, विधायक मयूख महर, पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, एडीएम मोहम्मद नासिर समेत कई गणमान्य नागरिकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पंत जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रपति का जनता के नाम जारी संदेश पढ़कर सुनाया। पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरनारियों को जिलाधिकारी और पालिकाध्यक्ष ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन भाष्करानंद जोशी, डा. आरपी पाठक और विनोद टम्टा ने किया। हरी सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी में पंडित गोविंद बल्लभ की जयंती पर भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


भाषण में ज्योति बिष्ट, नेहा महर, साक्षी, चित्रकला में नीरज सिंह भंडारी, कविता और बबीता ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने पंत के भूमि सुधार, सहकारिता, खादी उद्योग आदि क्षेत्रों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। उधर, डीडीहाट तहसील कार्यालय में पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। तहसीलदार पीसी पंत ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अधिकारियों और कर्मचारियों ने तहसील परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान हुई गोष्ठी में बार संस्था के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने विचार रखे। गोष्ठी में महेश चंद्र पंत, ललित भंडारी, दान सिंह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed