फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Apose of Teacher Transfar in Pithauragarh

दुर्गम से सुगम में स्थानांतरण का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Apose of Teacher Transfar in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में आयोजित बैठक बोलते जिला मंत्री। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने दुर्गम से सुगम श्रेणी में हो रहे अनिवार्य स्थानांतरण प्रक्रिया पर नाराजगी जताई है। पदाधिकारियों ने कहा कि जो शिक्षक स्थानांतरण नहीं चाहते उनका स्थानांतरण न किया जाए।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह वल्दिया ने कहा कि धारचूला, मुनस्यारी विकासखंड में कई विद्यालय एकल शिक्षक या शिक्षक विहीन हैं। एलटी संवर्ग में पदोन्नति के कारण भी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी हो गई है। इसके बावजूद दुर्गम श्रेणी वाले अधिकतर शिक्षकों के अनिवार्य स्थानांतरण सुगम श्रेणी के विद्यालयों में प्रस्तावित हैं। ऐसा होने पर अधिकतर स्कूल शिक्षक विहीन हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस समस्या को सुलझाने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि कोई शिक्षक अपना स्थानांतरण दुर्गम से सुगम क्षेत्र में नहीं चाहता है तो उनका प्रार्थना पत्र मांग कर स्थानांतरण न किया जाए। जिला मंत्री जेपी वर्मा ने कहा कि यदि शिक्षकों की इस मांग पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। बैठक में कोषाध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी, हरीश पांडेय, ललित बसेड़ा, त्रिलोचन जोशी, मनोज कुमार, कविंद्र लाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed