फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anshan For New Road

मड़कनाली-सुरखाल पाठक सड़क समिति के साथ सीएम के जन संपर्क अधिकारी की वर्ता फेल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anshan For New Road
मूनाकोट के बेलतड़ी में धरने बैठे ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मड़कनाली से सुरखाल पाठक सड़क की मांग को लेकर आंदोलनकारियों के साथ सीएम के जनसंपर्क अधिकारी की वार्ता विफल रही। आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि जब तक सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं होगा तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को 129वें दिन क्रमिक अनशन जारी रहा। क्रमिक अनशन में महिपाल सिंह बिष्ट, पंकज सिंह भंडारी बैठे। इस दौरान सीएम के जनसंपर्क अधिकारी आलोक सत्याल, विधायक मीना गंगोला, एसडीएम सुंदर सिंह, पीएमजीएसवाई के अधिकारी आदि आंदोलनकारियों से वार्ता करने पहुंचे। सीएम के पीआरओ ने आंदोलनकारियों से कहा कि सड़क की सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास फाइल भेजी है।
विज्ञापन

जल्द निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने आंदोलन समाप्त करने की अपील की लेकिन आंदोलनकारियों ने सीधे शब्दों में कहा कि हमें कई बार ठगा जा चुका है। इस बार तभी मानेंगे जब सड़क निर्माण शुरू होगा। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह ने मांग नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। आंदोलन के समर्थन में ललित सिंह, विक्रम सिंह, पुष्कर सिंह, केदार सिंह, राजेंद्र सिंह, केसर सिंह आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन-प्रशासन हर कीमत पर सड़क बनवाकर रहेंगे
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। अशोेकनगर- बेलतड़ी मोटर मार्ग के दो किमी हिस्से के निर्माण के लिए ग्रामीण आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा हर कीमत पर सड़क गांव तक बनवाकर रहेंगे।
बुधवार को आंदोलन के 53वें दिन पार्वती भट्ट और मीना भट्ट धरने पर बैठी। उन्होंने कहा सीएम ने घोषण की है तो काम भी उम्मीद के मुताबिक जल्द हो जाएगा। सड़क नहीं बनी तो चुनाव बहिष्कार होगा। सौन गांव से बेलतड़ी तक के हिस्से में वर्ष 2004 से काम बंद है।

इस कारण क्षेत्र के गांवों में किसी के बीमार होने पर दो किमी की चढ़ाई पार कर कच्ची सड़क तक डोली से लाना पड़ता है। सड़क न होने का खामियाजा क्षेत्र के बच्चों को उठाना पड़ रहा है। पैदल ज्यादा होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। गांव में बेतहासा होने वाली फल सब्जियों को बाजार नहीं मिल पा रहा है। धरने के समर्थन में आनंदी देवी, भागीरथी भट्ट आदि ग्रामीणों ने मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed