फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Another woman arrested for arranging marriage of a minor in pithoragarh

Pithoragarh: नाबालिग की शादी कराने के मामले में एक और महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Wed, 29 Jan 2025 03:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 29 Jan 2025 03:52 PM IST
सार

नाबालिग की शादी कराने के मामले में धारचूला पुलिस ने एक और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
Another woman arrested for arranging marriage of a minor in pithoragarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले में नाबालिग की शादी कराने के मामले में धारचूला पुलिस ने एक और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन

बीते 17 नवंबर 2024 को एक व्यक्ति ने कोतवाली धारचूला में नाबालिग भतीजी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसपी रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस ने नाबालिग को मेरठ से खोज लिया था। पूछताछ में पता चला कि विक्रांत राठी और रविंद्र खोखर नाबालिग को अपने साथ ले गए थे। जांच में महिला यशोदा देवी का नाम सामने आया जिसने नाबालिग को पिथौरागढ़ तक पहुंचाया था।

विज्ञापन

तीनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं इस मामले में एक अन्य महिला विमला देवी निवासी न्यू सोबला का नाम भी प्रकाश में आया। गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर उधर छुप रही थी। मंगलवार को एसएचओ धारचूला विजेंद्र शाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मेघा शर्मा और हेड कांस्टेबल आन सिंह ने विमला देवी को ग्राम दर से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते नवंबर में धारचूला क्षेत्र में नाबालिग को भगाकर ले जाने के मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। मंगलवार को एक और आरोपी महिला गिरफ्तार कर लिया है।

 - रेखा यादव, एसपी पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed