{"_id":"56fd5ad64f1c1b5e3cf00105","slug":"annual-community-school-rm-in-dharchula","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में रं कम्युनिटी स्कूल का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में रं कम्युनिटी स्कूल का वार्षिकोत्सव
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 31 Mar 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में रं कम्युनिटी स्कूल का वार्षिकोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रं कम्युनिटी स्कूल के वार्षिकोत्सव में कई मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी और रं लिपि अनुसंधान संस्था ‘नंदन न्यास’ के संस्थापक नंदराम लाला ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक नबियाल ने कहा कि आस्ट्रेलिया से आये देवेंद्र सिंह गर्ब्याल ने वर्ष 2004 में रं कम्युनिटी स्कूल की स्थापना की। जो पूरे क्षेत्र में अपने शिक्षा पैटर्न और सेलेबस के कारण अग्रणीय स्कूल बन चुका है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दौलत सिंह फकलियाल ने बताया कि विद्यालय में कम से कम शुल्क रखा गया है ताकि गरीब से गरीब बच्चे भी पढ़ सकें। प्रबंधन समिति के सेक्रेटी जरनल कृष्णा गर्ब्याल ने बताया कि विद्यालय अब तक विद्यालय के निर्माण के लिए पूरे देश से रं समुदाय के लोगों के साथ ही अन्य वर्गों के लोगों ने सहयोग किया। इस अवसर पर श्रीमती नरी देवी पत्नी स्व. खडकू सिंह ने 50 हजार रुपये विद्यालय को दिए। बच्चों ने रं संस्कृति, कुमाऊंनी, नेपाली पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि नंदन लाला और उनकी पत्नी कुंती देवी ने विद्यालय में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले छात्र सुशाील वर्मा को स्पिरिट ऑफ पुरस्कार दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नगर पालिकाध्यक्ष दशरथी खैर, महिला उत्थान समिति के अध्यक्षा कुसुम गर्ब्याल महिमन ह्यांकी, राजू परमार व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, ग्यलबो बोरा, भागेश्वरी गर्ब्याल, बिशनी गुंज्याल, लक्ष्मी परमार, श्वेता नबियाल, फल सिंह रौतेला, देवकृष्ण फकलियाल, रमेश गर्ब्याल ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कुमार, देवेंद्र नाथ ने किया।