फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Anju in Pithoragarh, Manohar Executive District President in Didihat

पिथौरागढ़ में अंजू, डीडीहाट में मनोहर कार्यकारी जिलाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Anju in Pithoragarh, Manohar Executive District President in Didihat
मनोहर टोलिया, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस डीडीहाट। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने अंजू लुंठी को पिथौरागढ़ जिला कांग्रेस कमेटी और मनोहर टोलिया को संगठनात्मक डीडीहाट जिले का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। अंजू के पिथौरागढ़ जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ के सिल्थाम तिराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य अंजू का राजनीतिक सफर पंचायत राज संस्था से शुरू हुआ। अंजू विण विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। उन्होंने पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से वर्ष 2019 में कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव भी लड़ा था। तब उन्होंने भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत को कड़ी टक्कर दी थी। अंजू कांग्रेस के महिला संगठन में भी लंबे समय से सक्रिय रहीं हैं। उनको कार्यकारी जिलाध्यक्ष बनाने पर राहुल लुंठी, मुकुल लुंठी, अक्षय लुंठी, लब्बू चंद रजवार आदि कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम सिल्थाम में आतिशबाजी की।
विज्ञापन

संगठनात्मक जिला डीडीहाट के कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मुनस्यारी का अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। विधायक मयूख महर, धारचूला के विधायक हरीश धामी, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, डीडीहाट के जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी, ऋषेंद्र महर, महेंद्र लुंठी, दीपक लुंठी, मनोज ओझा, ईश्वर सिंह कोरंगा, चंद्रा धपवाल आदि ने खुशी जताई है। संवाद

अंजू लुंठी, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस पिथौरागढ़।

अंजू लुंठी, कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस पिथौरागढ़।- फोटो : PITHORAGARH

पिथौरागढ़ के सिल्थाम तिराहे पर आतिशबाजी करते कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता। संवाद

पिथौरागढ़ के सिल्थाम तिराहे पर आतिशबाजी करते कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed