फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Animals going to Nepal via India will be vaccinated

भारत के रास्ते नेपाल जाने वाले पशुओं का होगा टीकाकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Animals going to Nepal via India will be vaccinated
पिथौरागढ़। चीन सीमा पर स्थित नेपाल के तिंकर और छांगरू गांवों से भारत के रास्ते माइग्रेशन से लौटने वाले पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पशुपालन की एक टीम तवाघाट में तैनात होगी।
विज्ञापन

तिंकर और छांगरू गांवों तक पहुंचने के लिए नेपाल के पास अभी उचित मार्ग नहीं है। नेपाल के दो गांवों के लोग हर साल माइग्रेशन पर पशुओं के साथ अपने मूल गांव तिंकर और छांगरू जाते हैं। इसके लिए उन्हें भारतीय मार्ग से ही आवाजाही करनी पड़ती है। यह परिवार धारचूला के झूलापुल से भारत में प्रवेश करते हैं और कालापानी के सीतापुल से नेपाल के अपने गांवों में जाते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह से वापसी में सीतापुल से भारत में आकर धारचूला से नेपाल में चले जाते हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने से इस साल भी माइग्रेशन पर गए इन दो गांवों के लोग अपने पालतू पशुओं झुप्पू, घोड़ों, गाय और बैलों के साथ अब वापसी करने लगेंगे। इस वर्ष पशुओं में लंपी बीमारी का खतरा बना है इसे देखते हुए पशुपालन विभाग नेपाल के गांवों से आने वाले सभी पशुओं का टीकाकरण करेगा। इसके लिए विभाग की एक टीम तवाघाट में तैनात रहेगी। पिथौरागढ़ के सीवीओ डॉ.योगेश भारद्वाज ने बताया कि पशुओं में लंपी बीमारी का खतरा बना है। इसे देखते हुए माइग्रेशन से आने वाले पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर तक बढ़ा पशुओं के आयात पर प्रतिबंध
पिथौरागढ़। लंपी बीमारी के मद्देनजर पशुपालन विभाग ने बाहरी जनपदों या राज्यों से जिले में पशुओं के आयात पर लगाई रोक 15 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय है। इसके लिए विभाग की ओर से जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा गया है। सीवीओ योगेश भारद्वाज ने बताया कि पहले 31 अक्तूबर तक पशुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब इसे 15 नवंबर तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed