{"_id":"6584718d8f6694e75f08c8ec","slug":"anil-kumar-becomes-president-of-sc-st-teachers-association-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-8275-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन के अनिल कुमार बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एससी-एसटी शिक्षक एसोसिएशन के अनिल कुमार बने अध्यक्ष
Thu, 21 Dec 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग में चल रहे एससी एसटी शिक्षक एसोसिएशन के दो दिवसीय त्रिवार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से डीआर टम्टा को पर्यवेक्षक, अनिल कुमार को जिलाध्यक्ष, बीआर कोहली को महामंत्री मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द इरशाद हुसैन की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई तो शिक्षक देहरादून में जन आक्रोश रैली निकालेंगे।
बृहस्पतिवार को जीआईसी बेड़ीनाग में हुए अधिवेशन के दूसरे दिन आनंद स्वरूप उपाध्यक्ष, पूजा स्वरूप महिला उपाध्यक्ष, प्रकाश कोषाध्यक्ष बनाए गए। बेड़ीनाग ब्लाॅक कार्यकारिणी के लिए दीपक टम्टा अध्यक्ष, जगजीवन प्रसाद महामंत्री, आनंद राम उपाध्यक्ष, नवीन चंद्र आर्या कोषाध्यक्ष बनाए गए। नई कार्यकारिणी ने शिक्षक हितों के साथ ही शिक्षा के उत्थान की बात कही है।
कार्यक्रम में बेड़ीनाग इकाई के संरक्षक और जीआईसी बेड़ीनाग के प्रधानाचार्य दरपान राम टम्टा को सम्मानित किया। संचालन महामंत्री बीआर कोहली ने किया। इस मौके पर पर मंडलीय अध्यक्ष सुरेंद्र ग्वासीकोटी, संयुक्त मंत्री भगवत चन्याल, अनिल ह्यूमन, महेश मुरारी, गिरीश प्रसाद, सोहन आगरी, राजेंद्र प्रसाद आगरी, राजेश राज, महेश टम्टा, देवराज कोहली, आनंद प्रसाद, धीरज कुमार, जगदीश प्रसाद, शैलेश मटियानी पुरष्कार प्राप्त गंगा आर्या, सुशीला कोहली, मंजू कोहली मौजूद रहे।