{"_id":"64835fabb5d3497d72019056","slug":"angry-villagers-took-out-a-procession-in-gangolihat-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-412-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट में आक्रोशित ग्रामीणों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट में आक्रोशित ग्रामीणों ने निकाला जुलूस
Fri, 09 Jun 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 09 Jun 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट में जुलूस निकालते विभिन्न गांवों के ग्रामीण। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। जाखनी उप्रेती में हमलावर तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। उन्होंने शीघ्र तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई।
ग्राम प्रधान जाखनी उप्रेती निशा भंडारी के नेतृत्व में भामा, सुरखाल पाठक, डोडरी तोक के ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मां चामुंडा गेट पोस्ट आफिस लाइन से मुख्य बाजार होते हुए तहसील तक जुलूस निकाला। उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अबरार अहमद को सौंपा। उन्होंने कहा कि तेंदुए ने अब तक 60 मवेशियों के साथ ही दो नन्हें बच्चों पर हमला किया। हमले में घायल एक बच्चे की मौत हो गई है। तेंदुए के दिन दहाड़े हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। 24 मई से स्कूल बंद होने से बच्चों का भविष्य अधर में है। तेंदुए ने सात जून को फिर हमला किया। उन्होंने शीघ्र तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जुलूस में प्रधान भामा मंगल सिंह, पुष्कर सिंह, युमंद अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह जरमाल, राजेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, कमल उप्रेती, पूरन सिंह, बहादुर सिंह, विमला भंडारी, भावना, भगवान सिंह महरा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
बाक्स
अन्य तेंदुओं को पकड़ने की नहीं है अनुमति
गंगोलीहाट। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए एसडीएम एके शुक्ला ने रेंजर मनोज सनवाल से फोन पर बात की। रेंजर सनवाल ने बताया कि दो तेंदुए पकड़े जाने के बाद अन्य को पकड़ने की अनुमति नहीं है। बताया कि गांव में वन विभाग की ओर से एक पिंजरा लगाया गया है और दो कार्मिक गश्त कर रहे हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों को बताया कि तेंदुए को आदमखोर घोषित करवाने के संबंध में वह डीएम और डीएफओ से वार्ता करेंगे। संवाद