{"_id":"6aff37625aaaa3288a03885b","slug":"anganwadi-workers-protest-continued-for-the-16th-day-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-146978-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 16 वें दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 16 वें दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना
Thu, 19 Nov 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनका धरना-प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 16 वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
बृहस्पतिवार को चंपावत ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोजाना की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सेविका एवं मिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले भैरवा तिराहे स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुईं। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संगठन की प्रदेश सदस्य विमला पनेरू ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यकर्ता लंबे समय से मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग उठा रही हैं। बावजूद इसके उनकी नहीं सुनी जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि सरकार उनकी तरफ अनदेखा कर रही है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दीपा पांडेय, शांति गोस्वामी, लक्ष्मी जोशी, मीना कुंवर, लीलावती जोशी, केशरी पांडेय, रेखा देउपा, जीवंती जोशी, पुष्पा खर्कवाल, तुलसी सेठी और प्रभा पचौली समेत अन्य कार्यकर्ता और सेविकाएं मौजूद रहीं।