{"_id":"57e565af4f1c1b3d20a823ee","slug":"anganwadi-workers-in-bedhinag-the-lockout","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में आंगनबाड़ी वर्करों ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग में आंगनबाड़ी वर्करों ने की तालाबंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/कनालीछीना
Updated Fri, 23 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में तालाबंदी करती आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां
- फोटो : अमर उजाला
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने प्रदर्शन किया। अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सभी संगठन आंदोलन में कूद गए हैं। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की अध्यक्ष दीपा पांडे और राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की अध्यक्ष उमा पंवार ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
बेड़ीनाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हड़ताल जारी है। शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में तालाबंदी कर वहां कामकाज ठप करा दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में तहसील के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आंगनबाड़ी कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष सरोज पंत, नीमा पंत, सरस्वती देवी, हेमा देवी, दीपा देवी आदि मौजूद थीं। कनालीछीना में 160 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटका है। ब्लॉक उपाध्यक्ष आशा दिगारी के नेतृत्व में सचिव पुष्पा सिरौला, हेमंत दिगारी, राजेश्वरी उपाध्याय, दमयंती पोखरिया आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन