{"_id":"604d094d8ebc3e8ceb0ed7a5","slug":"anadi-barua-in-munsyari-pithoragarh-news-hld418093958","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी अनादि बरूवा का मुनस्यारी पहुंचने पर हुआ स्वागत, उत्तराखंड में जल्द खोलेंगे एकेडमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी अनादि बरूवा का मुनस्यारी पहुंचने पर हुआ स्वागत, उत्तराखंड में जल्द खोलेंगे एकेडमी
Sun, 14 Mar 2021 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
पूर्व भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी अनादी बरूवा के मुनस्यारी पहुंचने पर स्वागत किया गया।
- फोटो : PITHORAGARH
पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, विशेषज्ञ उद्घोषक और राष्ट्रीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम के कोच रहे अनादि बरुवा उत्तराखंड में जल्द फुटबाल एकेडमी खोलेंगे। इसके अलावा मुनस्यारी में भी कैंप लगाकर खिलाड़ियों का हुनर निखारने का काम करेंगे। मुनस्यारी के जोहार क्लब पहुंचे अनादि बरुआ ने भविष्य की योजनाओं चर्चा की।
विज्ञापन
अनादि बरुआ जोहार क्लब के फुटबाल खिलाड़ियों से काफी प्रभावित नजर आए। जोहार क्लब के संरक्षक केदार मर्तोलिया ने बताया कि अनादि ने कहा कि यहां के बच्चों में काफी स्टेमिना है, जो फुटबाल के खेल के लिए सबसे अहम है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में उनकी फुटबाल एकेडमी है। अब उनका विचार देहरादून में एकेडमी खोलने का है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुमाऊं में भी वह समय-समय पर फुटबाल कैंप लगाएंगे। अनादि ने क्लब के खिलाड़ियों को खेल सामग्री भी बांटी और कहा कि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में जो भी मदद की जरूरत होगी वह तैयार हैं। इससे पहले मुनस्यारी के अध्यक्ष खुशाल धर्मशक्तू ने अनादि को स्मृति चिह्न भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
मनोहर सिंह रावत के प्रयासों से ही वह मुनस्यारी आए हैं, जिसके लिए जोहार क्लब ने दोनों का आभार जताया। इस दौरान जोहार क्लब के संरक्षक केदार मर्तोलिया, रवि बृजवाल, गगन पांगती आदि रहे।