{"_id":"6b032b21bfb6fcc5230e4e14","slug":"an-inquiry-will-be-conducted-against-the-gunner-for-failure-to-fulfill-his-duties-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-149186-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दायित्वों का पालन न करने पर गनर के खिलाफ होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दायित्वों का पालन न करने पर गनर के खिलाफ होगी जांच
Sun, 22 Nov 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला के विधायक हरीश धामी के गनर कांस्टेबल दीप बिष्ट को हटाने के बाद जांच की तैयारी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जौलजीबी मेला प्रकरण के दौरान वह विधायक के साथ नहीं थे और उन्होंने अपने सुरक्षा दायित्वों का पालन नहीं किया।
गनर कांस्टेबल दीप बिष्ट पिछले 13 वर्षों से हरीश धामी की सुरक्षा में तैनात हैं। विधायक ने इस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। धामी के अनुसार, आपसी राजनीतिक लड़ाई का खामियाजा एक कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी को भुगतना पड़ा है। उन्होंने अपनी सहमति के बिना गनर हटाए जाने को अपनी हत्या का षड्यंत्र करार देते हुए आरोप लगाया है कि प्रशासन उनकी मुखबिरी कराना चाहता है।
दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने विधायक के आरोपों को खारिज करते हुए इस कदम को सुरक्षा और अनुशासन से जोड़ा है। एसपी और विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 14 नवंबर को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मेले के मंच पर हुए विवाद और हंगामे के दौरान गनर विधायक के साथ मौजूद नहीं था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से ड्यूटी में लापरवाही का मामला है। इसलिए विधायक की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से गनर को बदला गया है, साथ ही संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, मंच विवाद से शुरू हुआ यह घटनाक्रम अब सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
हरीश धामी ने नया गनर लेने से किया इन्कार
पिथौरागढ़। धारचूला विधायक हरीश धामी जौलजीबी मेले के हुए बवाल के बाद संवाद न्यूज एजेंसी से बात कर उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत उनके गनर को बदला गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनके पास सरकार के कई ऐसे राज हैं जो उनके भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के दावों की हकीकत सबके सामने ला सकते हैं। यही कारण है कि सरकार चुनाव से पहले हार नजदीक देखते हुए उनकी हत्या की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। नया गनर मैं किसी भी कीमत में नहीं लूंगा। जल्द ही सभी राज सार्वजनिक करूंगा। संवाद
13 साल से विधायक की सुरक्षा में तैनात किसने की शिकायत इसका नहीं हुआ खुलासा
संबंधित गनर पिछले 13 साल से विधायक धामी की सुरक्षा में तैनात था। अब तक उसके खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत नहीं मिली। जौलजीबी मेले में उपजे हालात के बाद उसे विधायक धामी के साथ से हटा दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने इसके पीछे उसके खिलाफ शिकायत मिलने की बात कही है। हैरानी है कि विभाग ने गनर के खिलाफ क्या शिकायत मिली है इसका खुलासा नहीं किया है। वहीं एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं
मेरा गनर बदलने के पीछे मेरी हत्या की साजिश है। मैं नया गनर नहीं लूंगा। सरकार के कई राज मुझे पता हैं जिनका मैं जल्द खुलासा करूंगा। इसी बौखलाहट और चिंता में सरकार के इशारे पर मेरा गनर बदलकर मेरी मुखबिरी की साजिश की जा रही है ताकि मौका मिलने पर मेरी हत्या कर दी जाए। मैं पहले भी कह चुका हूं कि मैं किसी से नहीं डरता। मैं सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश के दावों की हकीकत जल्द सार्वजनिक करूंगा। -हरीश धामी, विधायक, धारचूला
विधायक की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए और भविष्य में इसे और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उनके पूर्व के गनर को बदला गया है। दूसरे कांस्टेबल की तैनाती की गई है। संबंधित गनर के विरुद्ध प्राप्त अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। -अक्षय प्रह्लाद कोंडे, एसपी, पिथौरागढ़