{"_id":"6988c68d1b3afb4adb004505","slug":"ambulance-becomes-political-arena-in-didihat-mla-and-block-chief-face-to-face-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-138002-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट में एंबुलेंस बनी राजनीति का अखाड़ा, विधायक और ब्लॉक प्रमुख आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट में एंबुलेंस बनी राजनीति का अखाड़ा, विधायक और ब्लॉक प्रमुख आमने-सामने
Sun, 08 Feb 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। मौसम में तपिश बढ़ते ही डीडीहाट विधानसभा में भी फिर से राजनीति गरमा गई है। इस बार एंबुलेंस इस राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का अखाड़ा बनी है और इसे लेकर विधायक और सीएम के चचेरे भाई ब्लॉक प्रमुख आमने-सामने हैं।
दरअसल, डीडीहाट सीएचसी को बीते जनवरी माह में विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अपनी निधि से एंबुलेंस दी थी। यहीं एंबुलेंस चर्चा का केंद्र बनी है। ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर एंबुलेंस को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने वीडियो में कहा है कि जिस विधायक ने जिस एंबुलेंस को फायदेमंद बताया था इसमें मरीजों हायर सेंटर पहुंचाने के लिए किराया लिया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीते दिनों एक मरीज से जिला मुख्यालय जाने के लिए 2400 रुपये किराया लिया गया। उन्होंने कहा कि वह डीएम से मिलकर 108 जैसी निशुल्क एंबुलेंस सीएचसी में लाने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच विधायक ने अपनी निधि से एंबुलेंस अस्पताल को दी। मरीजों को इसमें किराया चुकाना पड़ रहा है जो जनता के साथ छलावा है।
विज्ञापन
वहीं विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि वह जनता के प्रति अपनी जवाबदेही को समझते हैं। मुझे न चाहने वाले मुझ पर आरोप लगाते रहते हैं इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम करता रहूंगा। अस्पताल प्रबंधन सरकारी नियमों के तहत ही मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध करा रहा है।
क्षेत्र की जनता इस बार देखना चाहती है युवा चेहरा : धामी
ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार डीडीहाट विधानसभा में युवा चेहरे को देखना चाह रही है। बता दें कि इससे पूर्व भी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए ब्लॉक प्रमुख और विधायक आमने-सामने आ चुके हैं। अब सीएम के चचेरे भाई ब्लॉक प्रमुख के विधायक निधि से मिली एंबुलेंस को लेकर लगाए गए आरोप और विधानसभा में युवा चेहरे वाली बात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का माहौल गर्म है।
बोले विधायक
डीडीहाट की गरीब जनता को हायर सेंटर जाने के लिए विधायक निधि से एंबुलेंस दी है। अस्पताल प्रबंधन सरकारी नियमों के अनुसार इस एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहा है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना मेरा दायित्व है जिसे मैं बखूबी निभा रहा हूं। मेरे काम को लेकर की जा रही बेकार की बातों से मुझे कोई लेना-देना नहीं है। - बिशन सिंह चुफाल, विधायक, डीडीहाट
बोले ब्लॉक प्रमुख
विधायक निधि से दी गई एंबुलेंस का किराया वसूला जा रहा है जो क्षेत्र की गरीब जनता के साथ छलावा है। मैं और क्षेत्र की जनता इसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता से मुझे चुना है। जनता की समस्याओं का निराकरण कराना मेरा दायित्व और प्राथमिकता है। - नरेंद्र सिंह धामी, ब्लाॅक प्रमुख, डीडीहाट