फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Amar Ujala target program

विशेषज्ञों ने दिए कॅरियर के टिप्स

Sun, 28 Jun 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala target program

अमर उजाला की ओर से आयोजित लक्ष्य 2015 कार्यक्रम में रविवार को दूसरे दिन संगम होटल और लुंठी बारातघर के हॉल में कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों को विभिन्न संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने कॅरियर के टिप्स दिए।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि देवसिंह राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य शिक्षाविद डा. अशोक कुमार पंत ने कहा कि यदि बच्चों को सही समय पर सही दिशा मिल जाए तो वह मंजिल तक पहुंच जाते हैं। डा. एपीजे अब्दुल कलाम के मिसाइलमैन बनने की कहानी को उन्होंने बड़े ही सरल तरीके से समझाया। डा. पंत ने इस तरह के आयोजनों का लाभ लेने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को पूरा सहयोग दिया जाएगा। प्रथम सत्र का संचालन करते हुए पत्रकार मुकेश पंत ने कहा कि आज ही के दिन अमर उजाला का नैनीताल संस्करण गौरवशाली 12वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसे परम सौभाग्य ही कहा जाएगा कि आज के दिन पिथौरागढ़ में अमर उजाला की ओर से इतना भव्य कार्यक्रम किया जा रहा है।  बाद में डा. पंत और लुंठी ने प्रतिभावान बच्चों को प्रमाणपत्र दिए। दूसरे और प्रमाणपत्र वितरण सत्र का संचालन बृजेश पांडे ने किया।
विज्ञापन


संगम होटल हॉल में चल रहे अमर उजाला एजुकेशन फेस्ट में एएनए बरेली, साईं इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड साइंस, देवस्थली विद्यापीठ रुद्रपुर, अपेक्स रुद्रपुर, बीएफआईटी, शिवालिक कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, क्वांटम ग्लोबल कैंपस, एवालोन एकेडमी, श्री देवभूमि इंस्टीट्यूट, अपेक्स इंजीनियरिंग कालेज जयपुर, देवभूमि ग्रुप आफ इंस्टीट्यूसन, इंवर्टिस यूनिवर्सिटी बरेली, ब्रिलियंट ट्यूटोरियल, बीएमएम हल्द्वानी, डा. सुशीला तिवारी इंस्टीट्यूट होटल मैनेजमेंट, फोनिक्स रुड़की, जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी के स्टाल लगे हैं। स्टालों में आज भी भारी भीड़ जुट रही है। शाम को एजुकेशन फेस्ट का समापन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed