{"_id":"57d595a54f1c1b3d3b31c59c","slug":"almia-villagers-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मिया ग्रामवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मिया ग्रामवासियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आपदा प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला
ग्राम अल्मिया के आपदा प्रभावितों ने जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने का एलान किया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान लीला देवी के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने रोखड़ हो चुकी अपनी उपजाऊ भूमि पर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया। ग्राम प्रधान लीला का कहना था कि 30 जून को क्षेत्र में आई भीषण आपदा में 50 परिवारों की 200 नाली धान और 200 नाली मडुवा की लहलहाती खेती पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। उपजाऊ भूमि रोखड़ बन गई।
विज्ञापन
प्रशासन से रोखड़ हो चुके खेतों के नाम पर प्रभावितों को कुछ भी नहीं मिला है, जबकि डीडीहाट के आपदा प्रभावितों को मुआवजा दिया जा चुका है। ग्रामवासियों ने चेताया यदि प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा नहीं दिया गया तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में मोहनी देवी, गंगा देवी, पार्वती देवी, सावित्री, अनीता, कौशल्या, दीपा आदि ग्रामवासी शामिल थे।
विज्ञापन