फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   All officers and employees will have to mark their attendance through biometrics.

Pithoragarh News: सभी अधिकारी और कर्मचारी को लगानी ही होगी बायोमैट्रिक हाजरी

Thu, 16 Oct 2025 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
All officers and employees will have to mark their attendance through biometrics.
पिथौरागढ़। हर कर्मचारी और अधिकारी को अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक हाजरी लगानी होगी। जब कर्मचारी, अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचेंगे तभी जनता की समस्याओं का प्राथमिकता और समय से समाधान होगा। जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा। यह बात कही जिले के नवनियुक्त डीएम आशीष भटगांई ने।
विज्ञापन

डीएम आशीष भटगांई ने पत्रकारों के साथ वार्ता कर अपनी प्राथमिकता गिनाईं। कहा कि हर अधिकारी और कर्मचारी का जनता की समस्याओं का समाधान करना दायित्व है। कार्यालय जनता की सेवा का केंद्र है। यदि अधिकारी, कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचेंगे तो जनता की समस्याओं का भी समय से समाधान होगा। इसके लिए हर कर्मचारी और अधिकारी को बायोमैट्रिक हाजरी लगानी होगी। कहा कि पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से विकास कार्यों को अंजाम तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

जिले में पर्यटन की संभावनाएं हैं। यहां साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास होंगे। जड़ी-बूटी और सिट्रस फलों के उत्पादन से रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। जनसुनवाई व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए फील्ड विजिट को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैलो हेल्थ सिस्टम होगा लागू
डीएम आशीष भटगांई ने कहा कि सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की जरूरत है। आम तौर पर दिन के समय मरीजों को अस्पतालों में इलाज मिलता है। रात के समय किसी भी मरीज और घायल को इलाज के लिए भटकना न पड़े इसके लिए हैलो हेल्थ डेस्क लागू किया जाएगा। इसके लिए अलग से फोन नंबर जारी होगा इसमें जरूरतमंद अपनी दिक्कत बताकर एंबुलेंस, अस्पतालों में इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक इस हेल्प डेस्क का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed