फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   All disaster affected families will be displaced

सीएम त्रिवेंद्र बोले, सभी आपदा प्रभावित परिवारों का होगा विस्थापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
All disaster affected families will be displaced
बरम में आयोजित कार्यक्रम में आपदा प्रभावितों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते मुख्मयंत्री। संव - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/बरम। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र बरम पहुंचे और आपदा पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। साथ ही सभी को सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वासित करने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय में कुल 112 करोड़ 47 लाख 11 हजार की लागत के 27 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 8272.48 लाख की लागत से बनने वाले 13 कार्यों का शिलान्यास और 2974.63 लाख की लागत के 14 कार्यों का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 12:54 बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हैलीकॉप्टर से बरम पहुंचे। उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। सीएम ने शिविर में आपदा प्रभावितों को प्रशासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी प्रभावित हैं जांच के उपरांत सुविधा अनुसार उनके पुनर्वास की सरकार व्यवस्था करेगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में विस्थापन की नीति नहीं थी लेकिन अब पुनर्वास के लिए सरकार ने नीति बना दी है। इन दो वर्षों में 350 परिवारों को विस्थापन करने का कार्य भी किया गया। उन्होंने भरोसा दिया कि आपदा प्रभावित व्यक्ति को रोजगार से जोड़ा जाएगा। वह मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना जैसी सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों को मानक से बढ़कर ही मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी, उत्तराखंड संविदा श्रम सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष शमशेर सिंह सत्याल, वीरेंद्रानंद सहित अन्य भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, एसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, एसडीएम धारचूला एके शुक्ला, जिपं. सदस्य मेतली गंगोत्री दताल, दीपा पांगती, महेंद्र सिंह बुदियाल, जिला मंत्री हरीश धामी, रुकुम बिष्ट, भूपेंद्र थापा आदि उपस्थित रहे।
1:50 बजे सीएम हैलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए। पिथौरागढ़ पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने देव सिंह मैदान के पास निर्मित बहुमंजिला पार्किंग स्थल और नर्सिंग कालेज का निरीक्षण किया। इसके बाद लोनिवि गेस्ट हाउस में 112 करोड़ 47 लाख11हजार की लागत के कुल 27 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

दानवीर जसुली सौक्याणी के नाम से जाना जाएगा जीजीआईसी धारचूला
धारचूला। मुख्यमंत्री ने धारचूला के जीजीआईसी का नाम दानवीर जसुली शौक्याणी दताल के नाम पर रखने समेत सीमांत क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कीं। दारमा घाटी में सड़कें और नगरपालिका धारचूला क्षेत्र में काली नदी किनारे तटबंध के लिए ढाई करोड़ रुपये की स्वीकृति, सीमांत की दारमा, व्यास और चौदास घाटी में पांच मोबाइल टावर लगाने, धारचूला घटखोला काली नदी में सुरक्षा दीवार लगाकर बाईपास रोड बनाने, खोतिला के ग्रामीणों के लिए स्लाइडिंग एरिया में सुरंग का निर्माण या अन्य विकल्पों से रास्ता का निर्माण, धारचूला मिनी स्टेडियम में पर्वतारोही दीवार के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएमजीएसवाई की योजनाओं को छोड़कर मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 28 करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। नपल्च्यू से रौंकाग तक सड़क निर्माण, धारचूला सामुदायिक मंच का पुनर्निर्माण, तवाघाट- लिपुलेख मोटर मार्ग पास होने के बाद गुजीं में टैक्सी स्टैंड और बस स्टैंड का निर्माण करने, ग्राम सभा नावि के मंदिर का सौंदर्यीकरण और पुनर्निर्माण, दांतू, बोन, गो, फिलम गांवों के लिए मोटर मार्ग का निर्माण और तिदांग से सीवू मोटर मार्ग बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed