फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Alert, increased surveillance in Champawat after Nepal's disaster

Pithoragarh News: नेपाल की आपदा के बाद चंपावत में अलर्ट, बढ़ी निगरानी

Thu, 27 Aug 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 27 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Alert, increased surveillance in Champawat after Nepal's disaster
चंपावत। नेपाल में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण चंपावत जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सेनानायक एसडीआरएफ के निर्देश पर टनकपुर स्थित एसडीआरएफ टीम को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन

शारदा बैराज, शारदा घाट और संवेदनशील तटीय इलाकों में जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। एसडीआरएफ टीम ने निचले इलाकों का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों को नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका से जागरूक किया। लोगों से नदी के आसपास सावधानी बरतने और जोखिम नहीं लेने की अपील की गई। टीम जीवनरक्षक उपकरणों के साथ 24 घंटे आपात स्थिति से निपटने को मुस्तैद है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने, समन्वय बनाने और नदियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष भी स्थिति पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन

---
जिले के लोगों से उफनती नदियों, शारदा घाट और तटीय क्षेत्रों के समीप अनावश्यक रूप से नहीं जाने की अपील है। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन और जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें। बच्चों और पशुओं को नदी तटों से दूर रखें। -मनीष कुमार, डीएम, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article