{"_id":"4765ea6e08ffda94df7f578474e23050","slug":"ak-pandya-became-sdm-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन का भुगतान हुआ या नहीं तीन दिन में बताओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन का भुगतान हुआ या नहीं तीन दिन में बताओ
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 22 Jan 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने समाज कल्याण, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, खेल, बाल विकास, शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पोस्टआफिस के माध्यम से संबंधित व्यक्ति को पेंशन का भुगतान हुआ या नहीं, इसकी जानकारी तीन दिन के भीतर देने के आदेश दिए। डीएम ने जिले में किसान पेंशनरों की संख्या मात्र 856 होने पर नाराजगी जताते हुए सर्वेक्षण कर किसान पेंशनरों की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए। विकलांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर लगाने, छात्रवृत्ति की धनराशि सीधे विद्यार्थियों के खाते में जमा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
खेल विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने जिले में खेलों का स्तर बढ़ाने और खेलों के प्रति बच्चों और युवाओं में रुचि बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास करने को कहा। बालिका हास्टल निर्माण का प्रस्ताव जिला योजना में रखने के निर्देश दिए। युवा कल्याण अधिकारी को डीडीहाट में बन रहे युवा केंद्र को समय पर पूरा करने के आदेश दिए। बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने नंदा देवी कन्या धन योजना की जानकारी दी। डीएम ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई वृद्धा भोजन योजना को जिले में तत्परता से लागू करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में विद्यार्थियों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन