{"_id":"614e26698ebc3e02633cd2b1","slug":"ajadi-ka-amrit-mahotsava-in-ssb-didihat-pithoragarh-news-hld439170480","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट से दिल्ली तक 600 किमी साईकिल रैली रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट से दिल्ली तक 600 किमी साईकिल रैली रवाना
विज्ञापन
साइकिल दल को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करते सांसद अजय टम्टा और अन्य।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत डीडीहाट से दिल्ली राजघाट तक साइकिल रैली के लिए एसएसबी जवानों का दल रवाना हो गया है। दल आठ दिनों में 600 किमी यात्रा कर राजघाट दिल्ली पहुंचेगा।
एसएसबी सीमांत मुख्यालय रानीखेत की ओर से शुक्रवार को आयोजित साइकिल रैली को पिथौरागढ़-अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय टम्टा ने हरी झंडी दिखाई। टम्टा ने कहा कि एसएसबी हमेशा से सीमांत के लोगों के साथ परिवार की तरह रहती है।
धारचूला से लगी नेपाल सीमा पर चौकसी के साथ एसएसबी भारत के विकास को गति देने का काम भी बीएडीपी के माध्यम से कर रही है। वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने कहा कि डीडीहाट से दिल्ली तक चलने वाली साइकिल रैली में एसएसबी की छह वाहिनियों के 17 जवान प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दल का नेतृत्व एसएसबी के उप सेनानी डॉ. मुश्ताक अहमद मल्ला कर रहे हैं।
विज्ञापन
रैली के बाजार में पहुंचने पर स्कूली बच्चों ने साइकिल दल का स्वागत किया। मिर्थी में दान सिंह बोरा के नेतृत्व में दल का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री शमशेर सत्याल, ब्लॉक प्रमुख बबीता चुफाल, उप सेनानी बांके बिहारी, प्रणव शुक्ला, संजीव कुमार, नवनीत गिल, दीपक चंद, भीम मलिक सहित एसएसबी के पूर्व अधिकारी और पूर्व सामाजिक संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे।