{"_id":"6820d77d70b5d6d0d5019696","slug":"aincholi-to-chandrabhaga-road-is-in-bad-condition-potholes-are-causing-problems-everywhere-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-127674-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ऐंचोली से चंद्रभागा सड़क बदहाल, जगह-जगह गड्ढे बन रहे मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ऐंचोली से चंद्रभागा सड़क बदहाल, जगह-जगह गड्ढे बन रहे मुसीबत
Sun, 11 May 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 11 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
ऐंचोली की उबड़-खाबड़ सड़क। संवाद
पिथौरागढ़। नगर निगम क्षेत्र के ऐंचोली, चंद्रभागा सड़क एक साल से बदहाल है। सड़क पर कई जगह गड्ढे बने हुए हैं। इससे हजारों की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र सड़क सुधारने की मांग की है।ऐंचोली से चंद्रभागा तक सड़क के उबड़-खाबड़ होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक ठेकेदारों की ओर से भरे गए गड्ढे कुछ समय के बाद फिर उसी स्थिति में आ जा रहे हैं। वर्तमान में रोजाना वर्षा के बाद सड़क के गड्ढों में पानी भरना और नाली का गंदा पानी सड़कों पर बहने जैसी समस्या हो रही है। इससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि सड़क के गड्ढों को भरने के बजाय सड़क में डामरीकरण कराया जाए। क्षेत्र के किरन, प्रकाश जोशी, ललित, दीपा, कमल बिष्ट आदि लोगों ने शासन से सड़क डामरीकरण की मांग की है।
विज्ञापन