{"_id":"661d63b1b56b71ae1a0f3368","slug":"aids-provided-to-voters-with-disabilities-and-voters-above-80-years-of-age-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-107369-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दिव्यांग और 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं के लिए पहुंचे सहायता साधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दिव्यांग और 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के मतदाताओं के लिए पहुंचे सहायता साधन
Mon, 15 Apr 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 15 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में दिव्यांग मतदाताओं के लिए बनाई गई डोली। संवाद
चंपावत। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए दिव्यांग और बुजुर्गों की सहायता के लिए सहायता उपकरण पहुंच गए हैं। इनमें पांच लोहे की डोली, 15 लकड़ी की डोली, 10 लाठियों सहित सभी 344 बूथों के लिए मैग्नीफाइंग ग्लास (लेंस) की व्यवस्था की गई है। दिव्यांगों के लिए 35 ह्वील चेयर भी पहुंच गई हैं। सहायता उपकरण मिलने से दिव्यांग और बुजुर्गों मतदाताओं को मतदान स्थल तक पहुंचने और मतदान में सहायता मिलेगी। दिव्यांग मतदाता सहायता प्रकोष्ठ और जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि दिव्यांगों के लिए जीआईसी चंपावत और प्राथमिक विद्यालय लोहाघाट दो बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा एक यूनिक बूथ खिरद्वारी में बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन