{"_id":"6aaed35bf6f278a13a0dee91","slug":"after-her-14-year-old-son-died-of-a-heart-attack-the-mother-also-took-her-own-life-by-jumping-into-the-saryu-river-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-146963-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 14 साल के बेटे की हार्ट अटैक से हुई मौत तो मां ने भी सरयू नदी में कूदकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 14 साल के बेटे की हार्ट अटैक से हुई मौत तो मां ने भी सरयू नदी में कूदकर दे दी जान
Sat, 19 Sep 2026 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में हृदय विदारक घटना सामने आई है। 14 वर्षीय बेटे की हार्ट अटैक से मौत हुई तो मां ने भी सदमे में आकर सरयू नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। बेटा और मां की एक साथ मौत की इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है तो परिजनों में कोहराम मचा है।
जानकारी के मुताबिक वड्डा क्षेत्र के मड़ेगांव निवासी 14 वर्षीय जतिन जोशी पुत्र कैलाश जोशी नगर के एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता असम राइफल में त्रिपुरा में तैनात हैं जबकि बहन मध्य प्रदेश में नौकरी करती है। वह और उसकी मां 44 वर्षीय पूनम जोशी उर्फ पुष्पा एक-दूसरे का सहारा बनकर घर पर रहते थे।
शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने पर जतिन सुबह दौड़ने के झौलाखेत मैदान गया। लौटते समय रास्ते में उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पीछे से आ रहे बच्चों की सूचना पर मां पूनम जोशी मौके पर दौड़ीं और बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामने बेटे का शव पड़ा देख मां इस सदमे को सह नहीं सकी और चेहरे को पल्लू से ढककर अस्पताल से निकल गई।
विज्ञापन
टैक्सी स्टैंड पहुंचकर वह गंगोलीहाट जाने वाली टैक्सी में सवार हुई। घाट के पास चालक ने सरयू नदी किनारे संचालित दुकान से सामान खरीदने के लिए टैक्सी रोकी। पूनम वाहन से उतरी और सीधे सरयू नदी में छलांग लगा दी। टैक्सी चालक और दुकानदार ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई और हरसंभव प्रयास किया लेकिन पानी के तेज बहाव के बीच उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद उसका शव नदी के किनारे बोल्डरों के बीच पानी में उतराता मिला।
........
महिला ने टैक्सी से उतरकर नदी में कूद मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। -गोविंद बल्लभ जोशी, सीओ, पिथौरागढ़
........
किशोर की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक मौत का कारण है। असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। -डॉ. डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़