{"_id":"fd7a1d95fb1565098dbe66ec3f655a93","slug":"after-compensating-the-fierce-member-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से भड़के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से भड़के सदस्य
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 27 Nov 2015 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने पांच साल से काटी गई सड़कों से प्रभावित किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं देने का मुद्दा उठाकर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई। बैठक में समस्याओं को लेकर कई बार हंगामा भी हुआ। सदस्य समस्याएं हल न होने से नाराज दिखे।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत प्रमुख जयंती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भनड़ा की प्रधान गीता कन्याल ने कहा कि डीडीहाट से भनड़ा सड़क का निर्माण हुए पांच साल पूरे हो गए हैं, लेकिन पीएमजीएसवाई ने अब तक किसानों को सड़क से कटी जमीन का मुआवजा नहीं दिया है। बोराबुंगा के प्रधान गुलाब सिह बोरा ने कहा कि चौबाटी से बोराबुंगा होते हुए जौरासी मार्ग का कार्य पीएमजीएसवाई ने किया है, लेकिन दो वर्ष बाद भी किसी किसान को जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
अठखेत के दीपक भैंसोड़ा ने कृषि मेलों में बीज और उपकरण न लाने, थल अस्पताल में सफाई कर्मी न होने, अस्पताल में पेयजल व्यवस्था सुचारु न होने का मामला उठाया। कौली कन्याल के प्रधान किशन धानिक ने जलागम योजना में मत्स्य, मौन पालन, मुर्गीपालन, पशुपालन को शामिल करने की मांग की। लेपार्थी के प्रधान चंदन देउपा ने पमतोड़ी से लेपार्थी पेयजल योजना को सुचारु करने की मांग की। योजना 1985 से बंद पड़ी हुई है। भालूउडियार की प्रधान चंद्रा कन्याल ने सड़क निर्माण से पेयजल योजना टूटने का मामला उठाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य खेतार कन्याल महेश कन्याल द्वारा देवीसूना-डीडीहाट पैदल मार्ग को सही करने, प्रधान सिटौली इंद्रा बिष्ट ने डीडीहाट से सिटौली मार्ग का निर्माण करने की मांग की। सभी सदस्यों ने वर्ष 2014-15 में मनरेगा के तहत किए गए कार्यों का भुगतान न होने पर नाराजगी जताई। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख अजीत डसीला, कनिष्ठ प्रमुख परवीन पानू, जिला परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, जिला पंचायत अधिकारी विशन सिंह दुग्ताल, खंड विकास अधिकारी आरसी फुलार, अधिशासी अभियंता लोनिवि पीसी जोशी, ईई जल संस्थान विलाल यूनुस आदि थे।
विज्ञापन
यहां तो सदस्य ही गैरहाजिर रहे
क्षेत्र पंचायत की बैठकों में अधिकारियों के न आने की शिकायतें मिलती रहती थी लेकिन अब खुद ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य इन बैठकों से गायब होने लगे हैं। डीडीहाट में शुक्रवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में 27 बीडीसी सदस्यों में से मात्र 8 सदस्यों और 71 ग्राम प्रधानों में से मात्र 33 ग्राम प्रधान ही मौजूद रहे। कई महिला सदस्यों के पति भी बैठक में उपस्थित थे।