फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After a steep decline in sales Notbandi

नोटबंदी के बाद बिक्री में भारी गिरावट

Mon, 14 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 14 Nov 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
After a steep decline in sales Notbandi
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद नौ नवंबर से अब तक बाजार की हालत लगातार खराब होती जा रही है। होटल व्यवसाय पूरी तरह चौपट हो गया है। दुकानों में ग्राहक नहीं है। गांव से खरीददार बाजार नहीं आ रहे हैं। सोमवार के दिन पिथौरागढ़ बाजार में भारी चहल पहल हो जाया करती थी, लेकिन आज यहां लोगों की आवाजाही नाममात्र की रही।
विज्ञापन


वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई है। इस कारण जाम का झंझट भी कम हुआ है। व्यापारी खासे परेशान हैं। उनका अनुमान है कि बाजार की हालत को सुधरने में लंबा वक्त लग जाएगा। लोग अब प्रचलन वाले नोटों को काफी किफायत के साथ खर्च कर रहे हैं। जरूरी काम के लिए ही 100 और 50 का नोट बाहर निकल रहा है।
विज्ञापन


उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी ने बताया कि लोगों ने कुछ नोट बैंकों से बदले तो हैं लेकिन वह धनराशि बाजार में नहीं आ पा रही है। क्योंकि लोगों ने फिलहाल इस राशि को जरूरी और आपात स्थिति के लिए रोक लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में बाजार की हालत बहुत खराब है। कई व्यापारियों ने तो बिक्री न होने के कारण दुकानें बंद कर दी हैं। होटलों में रहने वाले लोग अब नहीं आ रहे हैं। पर्यटक पहले ही जिले से कूच कर चुके हैं। आम आदमी को सिर्फ यहीं चिंता है कि घर चलाने लायक पैसों की व्यवस्था कैसे हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव का फुटकर विक्रेता नहीं आ रहा
पिथौरागढ़। होलसेल का काम करने वाले संजीव साहनी ने बताया कि गांव का फुटकर विक्रेता अब सामान खरीदने बाजार नहीं आ रहा है। नौ नवंबर से यह समस्या सामने आई थी और लगातार वही स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गोदाम में पड़ा सामान बाहर नहीं निकल पा रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिक्री में कितनी गिरावट आ गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed