फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   After 15, shops of outside traders will be locked

Pithoragarh News: 15 के बाद बाहरी व्यापारियों की दुकानों में लगेंगे ताले

Tue, 12 Mar 2024 09:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 12 Mar 2024 09:46 AM IST
विज्ञापन
After 15, shops of outside traders will be locked
धारचूला (पिथौरागढ़)। पिछले दिनों बरेली के नाई की ओर से दो नाबालिगों को बहला फुसलाकर ले जाने के बाद से सीमांत के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। व्यापार मंडल और आंदोलनकारियों की बैठक में क्षेत्र से बाहरी व्यापारियों को निकाले जाने की मांग की गई। तय किया गया कि 15 मार्च के बाद बाहरी व्यापारियों की दुकानों पर ताला लगा दिया जाएगा। ये सभी दुकानदार यहां किराये पर दुकान चला रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने बताया कि कोर कमेटी की ओर से वर्ष 2000 के बाद आए सभी व्यापारियों का पंजीकरण पूर्व में ही निरस्त कर दिया गया था। ऐसे कुल 92 व्यापारी चिह्नित किए जा चुके हैं। महासचिव महेश गर्ब्याल ने बताया कि चिह्नित व्यापारियों को 15 मार्च तक का समय दिया गया है। पंजीकरण निरस्त होने के बाद भी दुकानों को नहीं छोड़ने पर उनकी दुकानों पर ताला लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में हुई घटना के बाद से स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश पनप गया था। घटना के विरोध में लोगों ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया था। बैठक में संरक्षक श्याम चंद्र खर्कवाल, कमल कौशल, नवीन खर्कवाल, गुमान बिष्ट, प्रकाश गुंज्याल, अश्वनी नपलच्याल, खड़क दानू, धनुली बिष्ट, समेत विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed