फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Admission will be given on 55 seats of BCA

Pithoragarh News: बीसीए की 55 सीटों पर दिया जाएगा प्रवेश

Sun, 11 May 2025 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 11 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Admission will be given on 55 seats of BCA
पिथौरागढ़। एसएस जीना विश्वविद्यालय के एलएसएम परिसर में इस शिक्षा सत्र से बीसीए सी 55 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। विद्यार्थी बीसीए कोर्स के माध्यम से कंप्यूटर और प्रौद्योगिकी का ज्ञान अर्जित करेंगे।
विज्ञापन

एलएसएम परिसर में बीसीए में 55 सीट निर्धारित की गई है। इसमें एससी में नौ, एसटी में दो, ओबीसी में सात, जनरल में 32 और ईडब्लूएस में पांच सीटें निर्धारित हैं। जनरल में दो सीट एक्स आर्मी और दो पीएच, एक सीट स्वतंत्रता सेनानी के लिए निर्धारित है। इसमें विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा साइंस सहित अन्य कंप्यूटर से संबंधित ज्ञान प्राप्त होता है। सीएस में छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी में कुशल बनाने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान किया जाता है। वर्तमान में 129 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दी जाती है छात्रवृत्ति
एसएसएम परिसर में छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसमें लगभग 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीए में पुरुष और महिला सीट निर्धारित
वर्ग पुरुष महिला
एससी 6 3
एसटी 1 1
ओबीसी 5 2
जनरल 17 10
कोट
जून से बीसीए में विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे। विद्यार्थियों को परिसर में कंप्यूटर लैब से लेकर अध्ययन तक की उचित सुविधा दी जाती है। - डॉ.बीपी पांडेय, बीसीए विभागाध्यक्ष, एलएसएम परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed