फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Administration will deal strictly with those making illegal extortions

Pithoragarh News: अवैध वसूली करने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

Thu, 29 May 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 May 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Administration will deal strictly with those making illegal extortions
धारचूला में टैक्सी यूनियन के साथ बैठक में मौजूद एसडीएम मंजीत सिंह। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर वाहन संचालकों से अवैध वसूली के मामले में प्रशासन ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रशासन ने अवैध वसूली करने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही।
विज्ञापन

पिछले दिनों छिपला केदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केशर सिंह धामी ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पिथौरागढ़ में टैक्सी यूनियन ने अवैध वसूली पर अंकुश नहीं लगाने पर पूरे कुमाऊं में टैक्सी संचालन ठप करने की चेतावनी दी थी। उनका कहना था कि वसूली के कारण पर्यटन पर बुरा असर पड़ेगा। टैक्सी यूनियन महासंघ ने कुमाऊं आयुक्त को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार काे एसडीएम मंजीत सिंह और एआरटीओ शिवांश कांडपाल ने बैठक में सभी लोगों की बातों को सुना। ब्यास टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश सिंह नबियाल ने कहा कि यूनियन में रजिस्टर्ड वाहनों से ही शुल्क लिया जाता है, जिसका उपयोग यात्रा मार्ग में दुर्घटना या किसी परेशानी में वाहन चालक और वाहन स्वामी को मदद देने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सिंह गुंज्याल ने कहा कि स्थानीय लोगों की परेशानी को ध्यान में रखना चाहिए। परिवहन विभाग ने धारचूला से आदि कैलाश ओम पर्वत मार्ग को सैद्धांतिक स्वीकृति देनी चाहिए जिससे यात्रियों ओर स्थानीय लोगों के हित सुरक्षित हो सकें। एआरटीओ शिवांश कांडपाल ने कहा कि यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली से प्रशासन सख्ती से निपटेगी। एसडीएम मंजीत सिंह ने कहा कि किसी भी शुल्क को जबरदस्ती लिए जाने या किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत मिली तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

छिपला केदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष केशर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने आहत होकर इस्तीफा दिया है। यात्रा मार्ग पर स्थानीय लोगों को जाने की आजादी होनी चाहिए। दर्जा राज्य मंत्री अशोक सिंह नबियाल ने कहा स्थानीय लोगों के हित को सुरक्षित रखते हुए सही निर्णय होना चाहिए। व्यास जनजाति संघर्ष समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नबियाल और अनवाल समुदाय अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट ने भी बैठक में अपनी राय दी। बैठक में सीओ पुलिस कुंवर सिंह रावत, अनवाल समुदाय अध्यक्ष गुमान सिंह बिष्ट, व्यास जनजाति संघर्ष समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नबियाल, दारमा टैक्सी यूनियन अध्यक्ष महेंद्र सिंह सीपाल, ग्राम प्रशासक सुरेश गुंज्याल, महेंद्र ह्यांकी, राहुल दीप दरियाल, राम सिंह धामी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed