{"_id":"59149aec4f1c1b1522850d7f","slug":"administration-of-priya-and-pooja","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिया और पूजा का इलाज प्रशासन करेगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिया और पूजा का इलाज प्रशासन करेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 11 May 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
टीबी रोग से ग्रसित पूजा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट तहसील के नाली विनायक निवासी भरत राम की बीमार बेटियों प्रिया और पूजा का इलाज अब स्कूल हेल्थ प्रोग्राम की मद से कराया जाएगा। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उषा गुंज्याल को निर्देश दिए हैं कि दोनों बहनों को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को हल्द्वानी के किसी अच्छे अस्पताल को रेफर किया जाए। डीएम ने इन बीमार बहनों के बारे में अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
प्रिया और पूजा को टीबी रोग हो गया है। यह दोनों दो महीने से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने दोनों को किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी है, लेकिन गरीबी के कारण परिवार के लोग बड़े अस्पताल ले जाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। डीएम के सामने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, मनोज ज्याला, मोहित भट्ट, रोहित ओझा आदि ने भी इन बीमार बहनों की स्थिति और परिवार की गरीबी का मामला रखा। डीएम ने तत्काल सीएमओ को निर्देश दिए कि इन बेटियों के इलाज की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन