{"_id":"648c9e4dff20a4617605459b","slug":"adi-kailash-yatris-of-15th-batch-reached-dharchula-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-691-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 15 वें दल के आदि कैलाश यात्री धारचूला पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 15 वें दल के आदि कैलाश यात्री धारचूला पहुंचे
Fri, 16 Jun 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
कालापानी मंदिर परिसर में पौधा लगाते आदि कैलाश यात्री। संवाद
पिथौरागढ़/धारचूला। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के 14 वें दल के बंगाल के दो यात्री आदि कैलाश की यात्रा पूरी कर बूंदी लौट आए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम सुहावना रहने यात्रियों को अच्छी तरह आदि कैलाश के दर्शन हुए। 15 वें दल के 25 यात्री धारचूला पहुंच गए हैं। यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर शनिवार को गुंजी भेजा जाएगा।
15 वें दल के यात्रियों का पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मियों ने बुरांश का जूस पिलाकर स्वागत किया। यात्रियों ने शहीद स्मारक पर दीप जलाकर शहीदों को नमन किया। बाद में गुरुरानी ने उन्हें हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई। यात्रियों ने मानसरोवर वाटिका में पौधरोपण किया। उन्हें कालापानी में रोपण के लिए लिए पौधे दिए गए। यात्रियों ने भरोसा दिलाया कि वह उच्च हिमालयी क्षेत्र से कूड़ा एकत्र कर धारचूला में उसका निस्तारण करेंगे। गुरुरानी ने बताया कि शीघ्र ही प्राइवेट टूर ऑपरेटर से वार्ता कर उनके यात्रियों को भी हिमालय बचाओ अभियान से जोड़ा जाएगा।
उधर, यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि 15 वें दल के यात्रियों को आज गुंजी रवाना किया जाएगा। बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस समय मौसम बेहद खुशनुमा बना हुआ है। निजी टूर आपरेटर के भी करीब 150 यात्री अभी आदि कैलाश यात्रा पर हैं।