{"_id":"64495c93ce798691a90179b6","slug":"activity-in-indo-nepal-border-pithoragarh-news-c-8-1-123504-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के डीआईजी ने किया बीओपी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के डीआईजी ने किया बीओपी का निरीक्षण
Wed, 26 Apr 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल के डीआईजी कुमार न्यौपाने ने दार्चूला और बैतड़ी के सशस्त्र बल के बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) का निरीक्षण किया।
डीआईजी ने मंगलवार को दार्चुला के खलंगा में सशस्त्र बल का निरीक्षण किया। नेपाल सशस्त्र बल की 50 गुल्म (बटालियन) का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बुधवार को धारचूला से पिथौरागढ़ होते हुए झूलाघाट पहुंचे। इसके बाद जुलाघाट स्थित 51 गुल्म बीओपी का निरीक्षण कर जवानों की समस्याएं सुनीं। जवानों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
इसके बाद वह बैतड़ी 51 बटालियन का निरीक्षण कर बृहस्पतिवार को कैलाली सशस्त्र बल के सेक्टर हेडक्वार्टर जाएंगे। डीआईजी कुमार न्यौपाने के साथ डडेलधूरा जिले के सीडीओ विष्णु न्यौपाने और डोटी जिले के डीएस पीराजू गौतम भी शामिल रहे।
विज्ञापन
तामली के छात्र-छात्राओं ने देखी नेपाल की सीमा
चंपावत। सीमांत तामली जीआईसी के छात्र-छात्राओं को एसएसबी के अधिकारियों ने नेपाल से लगी तामली क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके की जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय सीमा दिखाओ कार्यक्रम के तहत एसएसबी के पंचम वाहिनी के अधिकारियों ने तामली से पंचेश्वर तक की सीमा और काली नदी सहित कई जानकारियां दीं। कमांडेंट प्रमोद देवरानी के निर्देशन में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में तामली जीआईसी के प्रधानाचार्य देवेंद्र जोशी ने 30 छात्र-छात्राओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान निरीक्षक रवींद्र सिंह, संजीव कुमार नाथ, विनोद, घनश्याम आर्य, कमल जोशी, राजेंद्र मीना, प्रकाश पांडेय आदि मौजूद थे।