{"_id":"5e7e13a18ebc3e75f5657b4d","slug":"action-will-be-taken-if-the-goods-are-sold-at-a-price-higher-than-the-fixed-price-pithoragarh-news-hld3785145122","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर सामान बेचा तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर सामान बेचा तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के गांधी चौक में सुबह के समय सब्जियां खरीदते लोग। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
जिले में शुक्रवार को लॉकडाउन का मिलाजुला असर रहा। राशन, फल एवं सब्जी की दुकानों के साथ ही आटा चक्की सुबह बजे से अपराह्न एक बजे तक खुली रही। रसोई गैस की होम डिलीवरी की गई। लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। डीएम डॉ.विजय कुमार ने निर्धारित कीमतों से अधिक में सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने बताया कि जिले में आवश्यकीय सामग्री, राशन, सब्जी, कुकिंग गैस, दवाइयां वाहनों से यहां पहुंच रही हैं। इस सामग्री का विवरण रखने के लिए घाट, पनार और सेराघाट में कार्मिकों की तैनाती की गई है। वह प्रतिदिन जिले में आने वाले वाहन और आवश्यक सामग्री का विवरण संकलित कर प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर हिमांशु कफल्टिया को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
डीएम ने आवश्यक वस्तुओं को निर्धारित कीमत से अधिक बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। राशन, एलपीजी गैस, सब्जियां फल, सैनेटाइजेशन किट, डीजल,पेट्रोल एवं मेडिकल स्टोर पर दवाइयों की उपलब्धता के साथ ही ओवर रेटिंग की रोकथाम और छापा मारने के निर्देश सभी उपजिलाधिकारियों को दिए गए हैं। मजदूरों को चिह्नित कर भोजन की आपूर्ति करने को कहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को पिथौरागढ़ में 90 राशन के पैकेट मजदूरों और गरीबों को बांटे गए। इसमें आटा, चावल, दाल, मसाला, तेल आदि दिया जा रहा है। एडीएम आरडी पालीवाल और एसडीएम तुषार सैनी ने भी नगर में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बड़ी संख्या में पास के लिए पहुंचे लोग
पिथौरागढ़। लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। इनमें छात्र भी शामिल हैं। जांच और उपचार के लिए पिथौरागढ़ आए मरीज भी परेशान हैं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग पास बनाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। लोगों की भीड़ को देखते हुए कलक्ट्रेट के गेट बंद कर सुरक्षा बल तैनात किया गया। बाद में तमाम जरूरतमंदों के साथ ही ट्रांसपोर्ट संचालकों को पास जारी किए गए।

पिथौरागढ़ में राशन और सब्जी खरीदने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

शुक्रवार को पिथौरागढ़ के डीएम डा.विजय कुमार ने कई घरों में जाकर लोगों से राशन या अन्य जरूरतों के ब?- फोटो : PITHORAGARH