फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Action will be taken against those who encroach on government land

Pithoragarh News: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 18 Jun 2023 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 18 Jun 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who encroach on government land
बेड़ीनाग में अतिक्रमण को लेकर बैठक करते एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को लेकर एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने तहसील बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, गणाई गंगोली के विभिन्न विभागों के अधिकारी और राजस्व उप निरीक्षकों के साथ बैठक की। उन्हाेंने अतिक्रमण की जानकारी लेते हुए शीघ्र इसे हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में लोनिवि और एनएच की ओर से सड़क किनारे मिट्टी डालने, वन विभाग गंगोलीहाट की ओर से बासीखेत में मंदिर के नाम अतिक्रमण की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार ने जाड़ापानी के पास वन भूमि पर निर्माण, गुप्तड़ी में सड़क किनारे टिन डालकर अतिक्रमण किए जाने की जानकारी दी। साथ ही बेड़ीनाग बाजार में नालियों के ऊपर अतिक्रमण किए जाने की बात कही। राजस्व उप निरीक्षक ने थल बाजार में सड़क किनारे टीन सेड बनाने, पांखू मंदिर के पास कब्जा और खाद्य आपूर्ति निरीक्षक गंगोलीहाट ने राशन गोदाम की सड़क पर अतिक्रमण की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्राम पंचायत स्तर पर वन भूमि और वन पंचायत सहित राज्य सरकार की भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों की सूची दो दिन के भीतर बनाकर देने के निर्देश दिए। कहा कि यदि किसी की ओर से सरकारी भूमि और पैदल मार्ग पर भी अतिक्रमण की कोशिश की जा रही है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा। बैठक में तहसीलदार दिनेश कुटौला, अबरार अहमद, कुंदन सिंह नयाल, नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, बीडीओ विनोद कुमार, शमीम अहमद, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. देवेश, रेंजर चंदा मेहरा, मनोज सनवाल, डाॅ. प्रणव अग्रवाल, डाॅ. मंजू असवाल, विमल दुर्गापाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed