फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ACMO, five doctors, pharmacist, staff nurse transferred from the district

Pithoragarh News: जिले से एसीएमओ, पांच चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टॉफ नर्स का तबादला

Mon, 12 Jun 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 12 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
ACMO, five doctors, pharmacist, staff nurse transferred from the district
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से एसीएमओ समेत पांच चिकित्सक, स्टॉफ नर्स, फार्मासिस्ट के तबादले हो गए हैं। शासन से जारी सूची में एसीएमओ डॉ. हेमंत मर्तोलिया, जिला अस्पताल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. कौशिक और महिला अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनी पांगती, दो नर्स और दो फार्मासिस्ट का तबादला हुआ है।
विज्ञापन


शासन से जारी सूची में एसीएमओ डॉ. हेमंत का तबादला नैनीताल, एनेस्थीसिया डॉ. कौशिक का हरिद्वार और डॉ. रेनी का सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए हुआ है। इसके अलावा धारचूला, मुनस्यारी, बड़ाबे से महिला और थल से चिकित्साधिकारी का तबादला हो गया है। सीएमओ एचएस ह्यांकी ने बताया कि वर्तमान में दो एनेस्थीसिया चिकित्सक पिथौरागढ़ को मिले हैं। इसके अलावा अन्य के बदले प्रतिस्थानी शासन से पिथौरागढ़ भेजे जाएंगे। इसका पत्र शासन से प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि तबादला होने से महिला अस्पताल में किसी प्रकार की समस्या नहीं है। वहां पर एनएचएम और हेल्थ डेवलपमेंट सिस्टम से दो महिला चिकित्सक और तीन नियमित चिकित्सक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ इतने तबादले क्यों
पिथौरागढ़। कांग्रेस ने एक साथ इतने तबादले करने पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी ने कहा कि पहले सरकार को प्रतिस्थानी भेजने थे। उसके बाद चिकित्सकों का स्थानांतरण किया जाना चाहिए। पहाड़ में वैसे ही लोग विषम भौगोलिक परिस्थितियों में जी रहे हैं। अब चिकित्सकों के तबादले के बाद प्रतिस्थानी नहीं आते हैं तो मरीजों को मुश्किलों की सामना करना पड़ेगा। संवाद
.........
चंपावत जिले से चार फार्मासिस्ट जाएंगे, आएगा कोई नहीं
चंपावत। चंपावत जिले के चार फार्मासिस्ट स्थानांतरित किए गए हैं। उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं की गई है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत लोहाघाट उप जिला अस्पताल में होगी। यहां से दो फार्मासिस्ट स्थानांतरित किए गए हैं। स्वास्थ्य महानिदेशक विनीता शाह के हस्ताक्षर से जारी स्थानांतरण सूची जारी की गई है।
लोहाघाट उप जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट मुकुल कुमार राय और किरण जोशी को ऊधमसिंह नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय भेजा गया है। मौनपोखरी स्वास्थ्य उप केंद्र की फार्मासिस्ट परीक्षा राणा को ऊधमसिंह नगर जिले के साधुनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और भगानामेहरा उप केंद्र के फार्मासिस्ट जगदीप राणा को ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि उप केंद्रों से फार्मासिस्ट को लोहाघाट लाया जाएगा।
बाक्स
लोहाघाट के एमएस डॉ. कमर रुद्रपुर भेजे गए
चंपावत। लोहाघाट के उप जिला अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक जुनैद कमर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें जिला अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया है। किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. नूतन बिष्ट को चंपावत जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। संवाद
......................
लोहाघाट अस्पताल को एक भी डॉक्टर न मिलने पर भड़के लोग

लोहाघाट (चंपावत)। प्रदेश में डॉक्टर के बड़ी तादाद में तबादले होने के बावजूद उप जिला अस्पताल में एक भी डॉक्टर की तैनाती न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों ने धामी सरकार पर लोहाघाट के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। अस्पताल की बदहाली पर लोगों ने आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों में भाजपा सरकार को सबक सिखाने की चेतावनी दी।

सभासद राजकिशोर साह, सचिन चतुर्वेदी, जगदीश गोरखा, दीपक साह, मयंक ओली, शेखर मुरारी, रश्मि जोशी आदि का कहना है कि चंपावत जिले में सर्वाधिक ओपीडी वाला लोहाघाट का अस्पताल है। प्रदेश में डॉक्टरों के बड़ी संख्या में तबादले हुए लेकिन लोहाघाट अस्पताल को एक भी डॉक्टर नहीं दिया गया। कहा कि लोहाघाट में विपक्ष का विधायक होने की वजह से धामी सरकार यहां के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मुख्यमंत्री चंपावत जिले के 15 दौरे कर चुके हैं लेकिन लोहाघाट विधानसभा में एक भी जनसभा न करना यहां की जनता के साथ अन्याय है। कहा लोहाघाट अस्पताल में स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, फिजीशियन, सर्जन आदि विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है। अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। कहा कि लोहाघाट क्षेत्र की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed