Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Accused in animal smuggling case caught with Nepalese currency; questioning underway

चंपावत: नेपाल सीमा पर 53 हजार नेपाली रुपये के साथ एक व्यक्ति पकड़ा, कस्टम विभाग को सौंपी गई रकम

Sun, 29 Nov 2026 05:18 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 29 Nov 2026 05:18 PM IST
सार

भारत-नेपाल सीमा पर एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 53 हजार रुपये की नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसके पशुओं की खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आई।

विज्ञापन
Accused in animal smuggling case caught with Nepalese currency; questioning underway
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा पर एसओजी की टीम ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 53 हजार रुपये की नेपाली मुद्रा के साथ पकड़ा है। एसओजी प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान लाटा खल्ला से आगे ड्राई पोर्ट तिराहे के निकट एक संदिग्ध व्यक्ति चोर रास्ते से नेपाल जाते हुए पकड़ा गया।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चांद अख्तर कुरैशी निवासी इस्लामनगर गोटिया, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 53 हजार रुपये की नेपाली मुद्रा बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उससे पूछताछ की गई। प्रारंभिक जानकारी में उसके पशुओं के खरीद-फरोख्त और तस्करी से जुड़े होने की बात सामने आई है। बरामद नेपाली मुद्रा पशुओं के क्रय-विक्रय के लिए नेपाल ले जाई जा रही थी। एसपी रेखा यादव ने बताया कि बरामद नेपाली मुद्रा को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए व्यक्ति के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है। टीम में हेड कांस्टेबल मोहम्मद नासिर, कांस्टेबल कुलदीप सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed