{"_id":"6b0c6d5ce149babc92038b28","slug":"samajwadi-party-will-contest-all-70-seats-in-uttarakhand-arvind-yadav-champawat-news-c-229-1-shld1026-147352-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी: अरविंद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी: अरविंद यादव
Sun, 29 Nov 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने चंपावत नगर स्थित एक होटल में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सपा ने प्रदेश की 70 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की है।
यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी कारणवश गठबंधन नहीं होता है, तो समाजवादी पार्टी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर पूरी मजबूती के साथ अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 26 साल बाद भी प्रदेश का नौजवान रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर है। पहाड़ की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी बदहाल हो चुकी है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण गर्भवती महिलाएं प्रसव पीड़ा से अपनी जान गंवा रही हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड राज्य के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी के निर्देश के बाद ललित मोहन भट्ट को चौथी बार सपा जिलाध्यक्ष नामित किया। इस अवसर पर गोविंद कुमार राजा, प्रदीप आर्य, मुकेश कुमार, नवीन महारा, अरविंद दिवाकर, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।