Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shortage of teachers at GIC Sipti; education severely affected

Champawat News: जीआईसी सिप्टी में शिक्षकों की कमी, पढ़ाई चौपट

Sun, 29 Nov 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 29 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shortage of teachers at GIC Sipti; education severely affected
चंपावत। राजकीय इंटर कॉलेज सिप्टी में शिक्षकों की कमी के चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में शिक्षकों के पांच पद रिक्त हैं। प्रवक्ता के पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से एलटी संवर्ग के शिक्षकों को व्यवस्था के तहत इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को पढ़ाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जीआईसी सिप्टी में कक्षा छह से 12 वीं तक 113 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में सिप्टी, मिरतोला, सुयालखर्क और पाली सहित आसपास के गांवों के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। विद्यालय में मानकों के अनुसार एलटी संवर्ग के सात पद स्वीकृत हैं। इनमें सामाजिक विज्ञान का एक पद रिक्त है। इसके अलावा इंटर स्तर पर छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए प्रवक्ता संवर्ग के दस पद स्वीकृत हैं।
विज्ञापन

इनमें भी चार पद रिक्त हैं। शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए गणित विषय में अतिथि शिक्षक की तैनाती की है। इसके बावजूद जीव विज्ञान, राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। ऐसे में इन विषयों की पढ़ाई व्यवस्था के तहत एलटी संवर्ग के शिक्षकों के जिम्मे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
विद्यालय में प्रवक्ता में चार और एलटी का एक पद रिक्त है। रिक्त पदों को भरने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। विद्यालय में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए विद्यालय स्तर पर व्यवस्था के बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। - राधेश्याम खर्कवाल, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज सिप्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed