{"_id":"6104535e8ebc3e789e061c53","slug":"accused-arrested-for-taking-woman-to-haryana-for-horse-trading-on-the-pretext-of-marriage-pithoragarh-news-hld4329321130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को शादी का झांसा देकर खरीद फरोख्त के लिए हरियाणा ले जा रहे आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को शादी का झांसा देकर खरीद फरोख्त के लिए हरियाणा ले जा रहे आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेड़ीनाग पुलिस ने शादी और नौकरी का झांसा देकर विवाहिता और उसके बच्चे को हरियाणा ले जा रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल महिला पुलिस संरक्षण में है।
पुलिस के अनुसार, बनकोट क्षेत्र की एक महिला को हरियाणा के हाउस नंबर-10 थाना नंबर एक कोतवाली फरीदाबाद निवासी शिवा (25) ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर एसआई मोहन बोरा ने सेराघाट में बैरियर लगाकर गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान वाहन संख्या यूके01टीए1662 को रोका। उसमें अपने बच्चे के साथ बैठी महिला से पूछताछ की। उसने अपने बगल में बैठे युवक का नाम गोलू बताया। कहा कि उसने उसे हरियाणा ले जाकर शादी करने और नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया है।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि वह उसे बेचने के लिए हरियाणा ले जा रहा है। महिला शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। उसका पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है। आरोपी युवक और पीड़िता के बीच एक माह से फोन पर बातचीत हो रही थी। युवक के बुलाने पर वह बृहस्पतिवार को घर से गणाई पहुंच गई थी। उसके बाद दोनों फरीदाबाद के लिए निकले। आरोपी शिवा के खिलाफ आईपीसी की धारा-370, 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल मनीष गोस्वामी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
कोट ====
जिले में एक माह में मानव तस्करी का यह दूसरा मामला पकड़ में आया है। ऐसे मामलों में पुलिस तत्परता से काम कर रही है। मानव तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-सुखबीर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।
बढ़ते जा रहे मानव तस्करी के मामले
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में महिलाओं के खरीद फरोख्त के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुछ दिन पूर्व पिथौरागढ़ नगर के एक वार्ड से नेपाली मूल की दो नाबालिग लड़कियों को 50 हजार रुपये में खरीदकर आरोपी राजस्थान ले जा रहे थे। पुलिस ने उनकी मां, सौतेले पिता, टैक्सी चालक और राजस्थान से आए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पिछले दो माह में इस तरह खरीद फरोख्त के दो मामले सामने आ चुके हैं। (संवाद)