{"_id":"5b536fb64f1c1b3b748b6268","slug":"abvp-launches-lock-in-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप ने महाविद्यालय में ठोके ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप ने महाविद्यालय में ठोके ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्रदर्शन करते अभाविप छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन, ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में नारेबाजी कर तालाबंदी की। उन्होंने चेताया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
अभाविप कार्यकर्ता शनिवार को जिला संयोजक योगेश भट्ट के नेतृत्व में महाविद्यालय के मुख्य भवन पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए तालाबंदी कर दी। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने, जिन छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, उन सभी को प्रवेश देने, जिन छात्र-छात्राओं के नाम पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में आए थे, पर किन्हीं कारणों से वह प्रवेश नहीं ले पाए, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. डीएस पांगती ने प्रवेश प्रक्रिया में शामिल करने की मांग को मानते हुए 23 जुलाई को प्रवेश देने के लिखित आदेश प्रवेश समिति को दे दिए। छात्र नेता खगेश अवस्थी, नगरमंत्री विवेक भट्ट ने भी विचार रखे। इस दौरान विवेक राम, अनिल सिंह अन्ना, पंकज पांडेय, हिमानी रावत, योगिता, इलियाना, नीरज पाठक, ललित अवस्थी, रुद्र, भवान बिष्ट, चंद्रमोहन पांडेय आदि थे।
विज्ञापन