फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Aapada in Pithoragarh

सरकार ने नहीं लिया अतिवृष्टि की घटनाओं से सबक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Aapada in Pithoragarh
विधायक हरीश धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। संवाद न्यूज एज? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिछले दो से अधिक समय से मानसून काल सीमांत के लोगों के लिए काल बनकर बरस रहा है। सरकार और प्रशासन के लोग हर बार प्रभावितों को आपदा के तत्काल बाद खड़े होने का भरोसा देते हैं लेकिन समय के साथ उनका दर्द कोई याद नहीं रखता है। सरकार और शासन-प्रशासन के जख्म यहां के लोग कभी ला- झेकला, मालपा, बस्तड़ी, मदरमा, मांगती में हुई आपदा के रूप में सहने को विवश हैं। कई गांवों के विस्थापन की फाइलें जिला और तहसील स्तर पर पिछले कई वर्षों से लंबित चल रही हैं। आज तक सरकारें और शासन-प्रशासन इन गांवों को विस्थापन नहीं करा पाई है। इस कारण हर मानसून काल में सीमांत के लोगों को आपदा के गहरे जख्म झेलने पड़ते हैं।
विज्ञापन

सीमांत जनपद में वर्ष 1994 से अब तक 392 से अधिक लोग अकाल मृत्यु का ग्रास बने हैं। वर्ष 1994 में रीठा रैतोली गांव में आई आपदा में 19 लोगों की मौत हुई थी। 1998 में मालपा आपदा में कैलाश मानसरोवर यात्रियों के साथ 221 लोगों ने जान गवाई थी। 2007 बरम स्यांकुरी में आपदा में 43 लोगों की मौत हो गई थी। 2009 ला- झेकला में आई आपदा में भी 43 लोगों की मौत हुई थी। 2010 धारचूला-मुनस्यारी में आई आपदा में 10 लोगों की मौत हो गई थी। वर्ष 2013 की धारचूला-मुनस्यारी में आई आपदा में 23लोगों की मौत हो गई थी । इसमें 21 लोग लापता हो गए थे और 42 लोग घायल हो गए थे। 2014 धारचूला-मुनस्यारी में आई आपदा में 12 लोगों की मौत हो गई थी। दो लोग लापता और 17 लोग घायल हो गए थे। 2015 धारचूला-मुनस्यारी में आई आपदा में 09 लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए थे। 2016 बस्तड़ी और नौलड़ा में आई आपदा में 30 लोगों की मौत हो गई थी पांच लोग घायल हो गए थे। रविवार को गैला और तांगा में अतिवृष्टि के कारण 03 लोगों की मौत हो गई थी। आपदा में 11 लोग लापता और एक व्यक्ति लापता हो गया था। लगातार बढ़ रही अतिवृष्टि और बादल फटने के घटना के बाद भी प्रशासन ने इन घटनाओं से सबक नहीं लिया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में आपदाओं की घटनाओं को विवरण
वर्ष स्थान - मृतक लापता घायल
1994 - रीठा रैतोली 19 - -
1998 - मालपा - - - -
2007 - बरम स्यांकुरी- 43 - -
2009- ला-झेकला - 43 - -
2010- धारचूला-मुनस्यारी- 10 - -
2013- धारचूला-मुनस्यारी- 23 21 42
2014- धारचूला-मुनस्यारी- 12 02 17
2015- धारचूला- मुनस्यारी- 09 - 03
2016- नौलड़ा- बस्तड़ी - 30 - 03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed