{"_id":"620410a7d050013865732d74","slug":"aap-will-make-interesting-contest-in-bjp-congress-clash-pithoragarh-news-hld453258712","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-कांग्रेस की टक्कर में आप बनाएगी रोचक मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-कांग्रेस की टक्कर में आप बनाएगी रोचक मुकाबला
विज्ञापन
AAP will make interesting contest in BJP-Congress clash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गंगोलीहाट विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला तो भाजपा और कांग्रेस की बीच है लेकिन आप की मौजूदगी लड़ाई को रोचक बना सकती है। इस सीट के बारे में एक मिथक है कि विधानसभा चुनाव में जिस दल का विधायक बना प्रदेश में उसी की सरकार बनी है। इस बार यह मिथक टूटेगा या नहीं यह आने वाला समय बताएगा।
गंगोलीहाट सीट से बारी-बारी से जीतकर विधान सभा पहुंचने वाले भाजपा और कांग्रेस का प्रचार तंत्र इस बार भी मजबूत दिखाई दे रहा है। बीजेपी के पक्ष में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पुष्कर धामी की सभा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा है। दो बार विधायक रह चुके कांग्रेस नेता नारायण राम आर्य के भाजपा में जाने से भाजपा खुद को मजबूत मान रही है। नारायण राम आर्य के बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस एकजुटता में अधिक ध्यान दे रही है। दिल्ली में रोजगार करने वाले लोगों के आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अपने-अपने संबंधियों को फोन आ रहे हैं।
यूकेडी के साथ उसका पुराना कार्यकर्ता तो दिखता है लेकिन प्रचार- प्रसार में वह बहुत कमजोर और हाशिए पर दिख रही है। सपा और बसपा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तक सीमित है। पिछले चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला बनाने वाले स्वतंत्र प्रत्याशी खजान गुड्डू इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार हैं वहीं भाजपा ने भी नए चेहरे फकीर राम पर दांव खेला है। संवाद
विज्ञापन
कुल मतदाता- 102188
महिला - 49552
पुरुष - 52595
किन्नर- 1
संक्षिप्त इतिहास
2002 में कांग्रेस के नारायण राम ने भाजपा के जोगाराम टम्टा को हराया, 2007 में जोगा राम ने नारायणर ाम को पराजित किया, 2012 में नारायण राम ने भाजपा की गीता ठाकुर को हराया, 2017 में भाजपा की मीना गंगोला ने नारायण राम को हराया।
स्थानीय मुद्दे
मुख्य रूप से लोगों के सवाल गंगोलीहाट बेड़ीनाग के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, बेड़ीनाग चौकड़ी में भूमि का मालिकाना हक, गंगोलीहाट महाविद्यालय में बीएससी, बीकॉम, पीजी का दर्जा, शिक्षक विहीन विद्यालयों में अध्यापकों की नियुक्ति, सड़क से वंचित गांवों को सड़क सुविधा, बेल पट्टी में पानी की योजना।
दावेदारों की बात
बीजेपी ने पिछले 5 सालों में गंगोलीहाट के लिए कुछ नहीं किया। महंगाई बेरोजगारी पलायन लगातार बढ़ रहा है। सरकारी विभागों में कई पद रिक्त हैं फिर भी नियुक्ति नहीं हुई। - खजान चंद गुड्डू, कांग्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास की तरफ जा रहा है। बीजेपी सरकार मुफ्त राशन योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला गैस योजना के साथ ही 6000 प्रति वर्ष किसानों को पेंशन दे रही है। बीजेपी ने साथ सबका विकास का नारा दिया और उसे साकार कर रही है। - फकीर राम टम्टा भाजपा
भाजपा और कांग्रेस दोनों ने उत्तराखंड में बारी-बारी से राज किया और राज्य की परिसंपत्तियों संपदाओं को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहाड़ का युवा रोजगार के बगैर दर-दर भटक रहा है महंगाई चरम पर है। शिक्षा स्वास्थ्य सड़क बदहाल स्थिति में है। आम आदमी पार्टी ने जिस तरीके से दिल्ली का विकास किया वैसे ही उत्तराखंड का विकास करना चाहती है। -बबीता चंद्र आप