फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   AAP protested in support of farmers

किसानों के समर्थन आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में रखा एक दिवसीय उपवास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
AAP protested in support of farmers
पिथौरागढ़ में धरना प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक दिनी उपवास रखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने वहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सरकार मंडियों को खत्म करने की साजिश कर रही है। एमएसपी में कानून का लाभ मिलने तक किसान अपनी मांगों के लिए लड़ता रहेगा। प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने कहा कि किसानों के साथ पूरा देश है और उनकी मांगें पूरी होने तक आम आदमी चैन से नहीं बैठेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में एक दिवसीय उपवास भी रखा। इनमें डॉ. लोकेश जोशी, चंद्रप्रकाश पुनेड़ा, आलोक चौधरी, राकेश वर्मा, नवीन शर्मा, संजय जोशी, गिरीश जोशी, गोविंद सिंह बिष्ट, भावना शर्मा, सरोज देउपा, संजीव कोहली, दीवान सिंह मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed