फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   aan jokhim mein daalakar ja rahe hain pooja ke lie vyaas ghaatee ke lo

जान जोखिम में डालकर व्यास के लिए आवागमन कर रहे हैं लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
aan jokhim mein daalakar ja rahe hain pooja ke lie vyaas ghaatee ke lo
धारचूला के नजंग में जान हथेली पर रख आवागमन करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
व्यास घाटी को जोड़ने वाला मार्ग नजंग और मालपा के बीच में खतरनाक बना हुआ है। आपदा काल में उच्च हिमालयी क्षेत्र के गांवों के लिए शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा पिछले पांच दिनों से बंद है। लोग जान जोखिम में डालकर पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं। व्यास घाटी के लोगों में गहरी नाराजगी है।
विज्ञापन

धारचूला के व्यास घाटी को जाने वाला मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। नजंग और मालपा के बीच में रास्ते की स्थिति बेहद खराब है। एक ओर चट्टान तो दूसरी ओर उफनती काली नदी इस खतरनाक मार्ग से आने-जाने वालों में भय पैदा कर देती है। व्यास घाटी में इस समय लोग माइग्रेशन पर गए हैं। इसके अलावा तमाम लोग पूजा सहित धार्मिक कार्यों के लिए भी आवागमन कर रहे हैं। इसको देखते हुए शासन ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की थी, लेकिन यह सेवा पिछले पांच दिनों से बंद है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन

रं कल्याण संस्था धारचूला इकाई के संरक्षक अशोक नबियाल और अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने प्रशासन से हेलीकॉप्टर सेवा शीघ्र शुरू करने की मांग की है। एसडीएम एके शुक्ला के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि व्यास घाटी के गांवों में सितंबर माह के पहले सप्ताह से बढ़ानी उत्सव व्रतबंध के कार्यक्रम होने वाले हैं। इसकी तैयारी के लिए लोग अपने अपने गांव जाने लगे हैं। मार्ग बंद होने से महिला, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उत्तरकाशी में दो हेलीकॉप्टरों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यूकाडा ने उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवा बंद की है। शासन से अनुमति मिलने पर ही पुन: हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। - अनिल कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी धारचूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed